फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Blouse Idea : साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो इन अभिनेत्रियों की तरह बनवाएं ब्लाउज

Mon, 29 May 2023 12:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 May 2023 12:51 PM IST
सार

अगर आप साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों की तरह ही ब्लाउज बनवा सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion simple and Latest Blouse design Idea for saree in hindi
Latest Blouse Idea - फोटो : instagram

Latest Blouse Idea : भले ही आज के समय में लोगों का ड्रेसिंग सेंस काफी बदल गया हो, पर आज भी महिलाओं के लिए साड़ी उतनी ही जरूरी है, जितना की पहले थी। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। घर पर आयोजित कार्यक्रमों से लेकर ऑफिस तक में आसानी से साड़ी पहनी जा सकती है।



अगर बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो साड़ी पहनकर जलवा बिखेरती रहती हैं। वैसे तो महिलाएं साड़ी के साथ सादा ब्लाउज ही कैरी करती हैं। पर, अब अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए यंग लड़कियां अलग-अलग तरीके के ब्लाउज कैरी करना पसंद करती हैं।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनकी तरह आप ब्लाउज डिजाइन बनवा कर जलवा बिखेरने को तैयार हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों की तरह बनवाए गए ब्लाउज आपको ना सिर्फ स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे बल्कि इससे आपको क्लासी लुक भी मिलेगा। 

Fashion simple and Latest Blouse design Idea for saree in hindi
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर

अगर आपको बनारसी साड़ी पहनना पसंद है तो आप उसके साथ स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इसको पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी। 

Fashion simple and Latest Blouse design Idea for saree in hindi
Saree Look - फोटो : instagram

कंगना रनौत

अगर आप किसी सिंपल सी साड़ी के साथ बीड्स लगा हुआ हैवी ब्लाउज कैरी करेंगी तो ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। बीड्स वाले ब्लाउज को स्लीवलेस ही बनवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion simple and Latest Blouse design Idea for saree in hindi
Alia Bhatt - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

अगर आप साड़ी पहनकर हॉट दिखना चाहती हैं तो ब्रालेट स्टाइल का ऐसा ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी बोल्ड होता है। इसके साथ गले में एक चोकर जरूर पहनें। 

विज्ञापन
Fashion simple and Latest Blouse design Idea for saree in hindi
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं तो इस तरह का लेस लगा हुआ ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारे लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed