फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2023: इस हरियाली तीज बालों को करें ऐसे स्टाइल, आप पर से नहीं हटेगी पति की नजर

Fri, 11 Aug 2023 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 11 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

अगर आप इस हरियाली तीज अपने पति को रिझाना चाहती हैं, तो इस इस तरह की हेयर स्टाइल बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 simple and easy hair style for hariyali teej
madhuri dixit - फोटो : instagram

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन महिलाएं खूब सज-संवर कर महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं। सभी विवाहित महिलाएं इस खास दिन भोलेनाथ और मां गौरी से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारी के लिए महिलाएं अभी से बाजार में जमकर शॉपिंग कर रही हैं। इसी खास दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं ज्यादातर साड़ी और सूट खरीदती हैं और पूरा सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है।



किसी भी त्योहार के लिए कपड़ों का चयन करना तो आसान होता है, मुश्किल आती है कपड़ों के हिसाब से मेकअप और हेयर स्टाइल बनाने में। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिन्हें बनाना बेहद आसान है। आप अगर साड़ी या सूट के साथ इन हेयर स्टाइल को बनाएंगी तो आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखेगा। 

Hariyali Teej 2023 simple and easy hair style for hariyali teej
Hariyali Teej 2023 - फोटो : instagram

मेसी पोनीटेल

हर उम्र की महिला को ये हेयर स्टाइल सबसे आसान और कंफर्टेबल लगता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। हेयर स्टाइल बनाने के लिए बस बालों को हल्का कर्ल करके पोनीटेल बनानी है। इस हेयर स्टाइल में आगे जुल्फों को निकालना ना भूलें। 

Hariyali Teej 2023 simple and easy hair style for hariyali teej
Hariyali Teej 2023 - फोटो : instagram

स्लीक बन

गर्मियों के मौसम में स्लीक बन सबसे सही विकल्प लगता है। साड़ी और सूट में ये हेयर स्टाइल काफी प्यारा लगता है। अगर आपका माथा कम चौड़ा है तो आप इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 simple and easy hair style for hariyali teej
saree look - फोटो : instagram

वेवी हेयर

अगर आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं तो इस तरह से बालों को वेव स्टाइल में कर्ल करें। इसके बाद साइड की मांग निकाल बालों को स्टाइल करें। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 simple and easy hair style for hariyali teej
green saree - फोटो : instagram

जूड़े मे लगाएं गजरा

आप चाहें तो अपने बालों में स्लीक बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं। सुहागिन महिलाओं के बालों में गजरा बेहद खूबसूरत दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed