लड़कियां अपने कपड़ों और मेकअप के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती। जब भी किसी खास मौके के लिए तैयार होना हो। ज्यादातर लड़कियां शॉपिंग करना पसंद करती हैं। लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं जब समय की कमी के चलते वॉर्डरोब में से ही कुछ निकालकर पहनना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी आलमारी में कुछ चीजें जरूर रखें। जिन्हें मिक्स एंड मैच कर आप हमेशा स्टाइलिश नजर आएंगी। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें अपनी आलमारी में जरूर जगह देनी चाहिए।
2 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
स्टाइलिश बेल्ट
आजकल बेल्ट के जरिए ड्रेस को स्टाइल करने का चलन बहुत ज्यादा है। चौडी से लेकर पतली वर्क वाली या फिर स्टेटमेंट बेल्ट वॉर्डरोब में जरूर रखें। इनकी मदद से एथिनिक से लेकर वेस्टर्न लुक में आप खास दिखेंगी।
3 of 6
black dress
- फोटो : Instagram/Sonamkapoor
ब्लैक ड्रेस
वॉर्डरोब में अपने प्लेन ब्लैक कलर की ड्रेस को जरूर शामिल करें। ये ड्रेस नाइट पार्टी से लेकर ऑफिस पार्टी तक आसानी से पहन सकती हैं। बस हर बार इसे जैकेट, बेल्ट या फिर किसी मनपसंद एक्सेसरीज के जरिए लेयर करें। इस तरह की ड्रेस का लुक हर बार अलग दिखेगा और सबसे ज्यादा स्टाइलिश।
4 of 6
silk saree
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
अगर एथिनिक वियर आपकी वॉर्डरोब में सबसे कम है तो एक सिल्क की साड़ी को जरूर रखें। ये साड़ी किसी भी त्योहार या फिर ट्रेडिशनल पार्टी में शानदार दिखेगी। वहीं इस तरह की साड़ियों का फैशन कभी खत्म नहीं होता। बस जरूरत है तो इन्हें सही तरीके से कैरी करने की।
5 of 6
deepika padukone
- फोटो : instagram
सफेद शर्ट, डेनिम जैकेट
सफेद शर्ट को बड़े ही आसानी के साथ स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। बीटाउन एक्ट्रेसेज भी कई मौकों पर सफेद रंग की शर्ट को स्टाइलिश लुक में पहने नजर आ चुकी हैं। वहीं साथ में एक डेनिम की जैकेट भी अपनी आलमारी का हिस्सा जरूर बनाएं। ये किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती है।