लैक्मे फैशन वीक का आयोजन मुंबई पिछले 11 फरवरी से हो रहा है। जिसमें सिनेमा जगत से लेकर खेल जगत तक के सितारों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। जिसमें पहले दिन रैंप पर उतरीं जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान और तारा सुतारिया तक शामिल हैं। वहीं रैंप पर फिनाले के दिन करीना कपूर ने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया था। लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भी रैंप पर उतरी थीं लेकिन वो रैंप वॉक के दौरान वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो गईं।
लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन ये अभिनेत्री हो गई Oops मोमेंट का शिकार, फिर कुछ यूं संभाले कपड़े
रैंप पर निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार कृष्णा कुमार की डिजाइन की हुई ड्रेस में रैंप पर उतरीं थीं। सिल्वर रंग के शिमरी लहंगे में दिव्या बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। रेड लिपस्टिक और हैवी ज्वैलरी के साथ दिव्या ने स्लीक ओपन हेयर किए हुए थे। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।
लेकिन जैसे ही दिव्या रैंप पर उतरी उनके लहंगे की साइड बटन खुल गई। जिसे दिव्या ने बड़े ही समझदारी से संभाला। दिव्या ने अपने लहंगे को हाथों से बड़े ही जोर से पकड़कर कमर पर हाथ रखा हुआ था। जिससे वो किसी भी तरह के Oops मोमेंट से बच सकें।
रैंप पर कैटवॉक करते हुए अगर किसी मॉडल का कपड़ा इस तरह से फिसलता है तो इसे वार्डरोब मालफंक्शन कहते हैं। कई बार ऐसा हुआ है मॉडल रैंप पर इस तरह के हादसे की शिकार हो जाती हैं।
दिव्या ने जिस तरह प्रजेंस ऑफ माइंड का उदाहरण दिया उसके बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- 'उन्होंने खुद को बहुत अच्छी तरह से संभाला।' एक अन्य ने कहा- 'बहादुर लड़की।' एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह का प्रजेंस ऑफ माइंड दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है। सेल्फ कॉन्फिडेंस कमाल का है।'
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on