दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस इमेज को हमेशा बरकरार रखती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में तो उनका बोल्ड लुक दिखता ही है। बात जब फिल्मों के प्रमोशन की आती है। तो दिशा वहां भी ग्लैमरस लुक से परहेज नहीं करती हैं। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशनल इवेंट में वो हर बार हॉट लुक में नजर आती हैं। एक बार फिर दिशा का बोल्ड लुक सामने आया है।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दरअसल, इंस्टाग्राम पर दिशा ने तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह हॉट लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों में दिशा का खूबसूरत अंदाज भी देखने को मिल रहा है। दिशा ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना है। जिसकी एस्मेट्रिकल डिजाइन इसे ग्लैमरस लुक दे रही है। वहीं हॉल्टर नेक प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की बॉडी फिटिंग स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही है।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
इस ब्लैक बोल्ड ड्रेस को दिशा ने मेकअप से और भी खूबसूरत बना दिया है। डार्क मरून शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ आंखों पर कोहल रिम्ड आईलाइनर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बालों को शार्ट लुक दिया गया है। जिस पर साइड पार्टीशन शानदार लग रहा है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और पिंक चिक्स दिशा के लुक को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं।
4 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा इन दिनों अपने लुक की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंची दिशा ने हाल ही में गुलाबी रंग की छोटी सी ड्रेस को कैरी किया था। जिसकी शार्ट लेंथ और बॉडी फिटिंग ऐसी थी कि वो बिल्कुल बॉर्बी डॉल लग रही थीं। वहीं इस आउटफिट के साथ दिशा का मेकअप भी बार्बी लुक वाला था।
पिंक लिपस्टिक के साथ बालों में मेसी बन बना रखा है। वहीं चेहरे पर कुछ बाल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जिसके साथ दिशा मॉव कलर की लिपस्टिक, कोहल लाइनर और ग्लॉसी बेस मेकअप में पूरी बॉर्बी डॉल लग रही हैं।