Saree For Wedding Reception: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद अहम होता है। हर लड़की अपनी शादी और शादी की हर रस्म में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। यही वजह है कि शादी तय होने के बाद से हर होने वाली दुल्हन अपनी शादी की तैयारियों में लग जाती है।
शादी के बाद जब दुल्हन के स्वागत के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाती है तो वो हर दुल्हन के लिए काफी अहम होती है। इस पार्टी में हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है। ऐसे में लड़कियां अपने रिसेप्शन का आउटफिट बनवाने के लिए काफी सोचती हैं।
आजकल रिसेप्शन पार्टी में साड़ी पहनने का काफी ट्रेंड है। अगर आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए खूबसूरत साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो पहले क्या आजकल चलन में है ये जान लें। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी अपनी रिसेप्शन पार्टी की शॉपिंग कर सकती हैं।
2 of 6
रिसेप्शन के लिए साड़ी
- फोटो : instagram
लिन लैशराम
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा संग शादी के बाद अपने रिसेप्शन के लिए लिन लैशराम ने रेड कलर की डुअल-टोन साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी पर पूरी तरह सिक्विन वर्क था। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने फुल स्लीव्स वाले स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया। इसके साथ ही खूबसूरत सा लंबा दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
3 of 6
रिसेप्शन के लिए साड़ी
- फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली संग शादी के बाद जब अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, तो उसमें उन्होंने लाल रंग की बनारसी साड़ी कैरी की थी। इसके साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
4 of 6
रिसेप्शन के लिए साड़ी
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
भले ही आलिया ने ये साड़ी अपनी शादी में कैरी की थी, लेकिन अगर आपको ये पसंद आई थी, तो आप इसे अपने वेडिंग रिसेप्शन में पहन सकती हैं। आइवरी रंग की ये साड़ी सब्यसाची ने डिजाइन की थी। आप भी ऐसी साड़ी अपने लिए खरीद कर पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
5 of 6
रिसेप्शन के लिए साड़ी
- फोटो : instagram
पत्रलेखा
मशहूर अभिनेता राजकुमार संग फेरे लेते वक्त पत्रलेखा ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। इसे आप अपने रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। पत्रलेखा की ये गोल्डन जरी वर्क वाली लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्राइडल ज्वेलरी भी कैरी की थी।