फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Fashion: ब्राइडल ब्लाउज बनवाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा पूरा लुक

Fri, 06 Jun 2025 04:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Jun 2025 04:40 PM IST
सार

Bridal Blouse Stitching Ideas: यदि आप भी अपनी शादी के लहंगे के लिए ब्लाउज बनवाना चाह रही हैं तो भूल से भी कुछ गलतियां न करें। 

विज्ञापन
Bridal Blouse stitching ideas important tips for stitching the perfect bridal blouse
ब्राइडल ब्लाउज बनवाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : instagram
Bridal Blouse Stitching Ideas: वैसे तो शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए ही बेहद खास होता है, लेकिन आउटफिट से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक के लिए होने वाली दुल्हन को ही भटकना पड़ता है। होने वाली दुल्हन अपने लिए ट्रेंड के हिसाब से ही आउटफिट और उसी हिसाब से मेकअप का चयन करती हैं। पर, कई बार छोटी सी लापरवाही से उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है।


दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्राइडल लहंगे के साथ वाले ब्लाउज की। यदि इसे बनवाते समय थोड़ी सी गलती कर दी जाए, तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी सिंपल गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ब्लाउज बनवाते समय भूल से भी नहीं करनी चाहिए। 
Bridal Blouse stitching ideas important tips for stitching the perfect bridal blouse
अपने बॉडी टाइप का नजर अंदाज करना - फोटो : instagram- Nora Fatehi
अपने बॉडी टाइप का नजर अंदाज करना

ब्राइडल ब्लाउज बनवाते समय अपने बॉडी टाइप का ध्यान अवश्य रखें। दरअसल, अक्सर होने वाली दुल्हनें सिर्फ डिजाइन पसंद करके ब्लाउज बनवा लेती हैं, जो उन्हें सूट भी नहीं करता। हमेशा अपने फिगर और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन चुनें, ताकि आप शादी के दिन एक मिनट के लिए भी असहज महसूस न करें। 

 
Bridal Blouse stitching ideas important tips for stitching the perfect bridal blouse
पैडिंग की क्वालिटी खराब रखना - फोटो : instagram
पैडिंग की क्वालिटी खराब रखना

अक्सर हम पैसे बचाने के चक्कर में कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे पैसे तो बच जाते हैं, लेकिन उनका कोई मतलब नहीं होता। ब्लाउज बनवाते समय ये गलती कतई न करें। पैडिंग की क्वालिटी एक दम अच्छी होनी चाहिए। खराब क्वालिटी के पैड देखने में अजीब लगेंगे। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तो खराब क्वालिटी की पैडिंग से खुजली और अन्य परेशानी भी हो सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bridal Blouse stitching ideas important tips for stitching the perfect bridal blouse
नेकलाइन नजर अंदाज करना - फोटो : instagram
नेकलाइन नजर अंदाज करना

कई बार हम अभिनेत्रियों को देखते हुए बैक और नेक लाइन बनवा लेते हैं, जबकि खुद इसमें सहज नहीं हो पाते। इसलिए डिजाइन के साथ-साथ अपनी सहजता का खास ध्यान रखें। यदि आपको ज्यादा डीप नेकलाइन पहनने में दिक्कत है, तो उससे दूर रहें। 

 
विज्ञापन
Bridal Blouse stitching ideas important tips for stitching the perfect bridal blouse
डिजाइन सिंपल न रखना - फोटो : instagram
डिजाइन सिंपल न रखना

ब्राइडल ब्लाउज में पहले से ही काफी हैवी काम होता है। ऐसे में इसके साथ ज्यादा कलाकारी न करें। ध्यान रखें कि ब्लाउज का डिजाइन जितना सिंपल होगा, उतना ही आपका लुक सादगी भरा लगेगा। सिंपल डिजाइन का ब्लाउज देखने में अच्छा लगता है, और इसे पहनने में परेशानी भी नहीं होती। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed