फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Care Tips: एक गलती से सूज गए उर्फी जावेद के होंठ, हर लड़की के लिए जानना बेहद जरूरी हैं ये 4 बातें

Wed, 23 Jul 2025 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Jul 2025 04:07 PM IST
सार

Side Effect of Wrong Lip Fillers: हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसकी वजह से हर कोई डर सा गया। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे का कारण क्या है और इससे आपको क्या सीख लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
what is the reason behind uorfi javed lip swelling side effect of wrong lip fillers
एक गलती से सूज गए उर्फी जावेद के होंठ, हर लड़की के लिए जानना बेहद जरूरी हैं ये 5 बातें - फोटो : instagram
Side Effect of Wrong Lip Fillers: टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भले ही अप सीरियलों में तो ज्यादा नहीं दिखतीं, लेकिन उन्हें आज के समय सोशल मीडिया सैंसेशन कहा जाता है। अपने अनोखे फैशन के लिए अक्सर चर्चाओं में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार अपने लुक को लेकर नहीं, बल्कि एक ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं।


दरअसल, हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि एक गलत इंजेक्शन के कारण उनके होंठ बुरी तरह सूज गए। दरअसल, वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया हाल ही मे उनके चेहरे पर गलत तरह से लिप फिलर हो गए, ऐसे में इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर अब फिलर्स हटवाने के बाद उनके होंठ और चेहरा काफी सूज गया था।

उर्फी ने लिप फिलर हटाते समय हुई लापरवाही को सार्वजनिक करते हुए कहा कि ये दर्दनाक अनुभव रहा और अब वह कभी भी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की सलाह देंगी। उर्फी की इस घटना से यह साफ हो गया है कि सौंदर्य बढ़ाने की चाह में जल्दबाज़ी और लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। खूबसूरत दिखना गलत नहीं, लेकिन उसके लिए सही तरीका अपनाना सबसे जरूरी है।
 
what is the reason behind uorfi javed lip swelling side effect of wrong lip fillers
क्या होता है लिप फिलर ? - फोटो : Adobe stock
क्या होता है लिप फिलर ?

आपको बता दें कि लिप फिलर एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जिसमें होंठों को भरा और आकार देने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से हायलूरोनिक एसिड या अन्य जेल जैसे पदार्थ डाले जाते हैं। ये प्रक्रिया अस्थायी होती है और इसका असर 6 महीने से 1 साल तक रहता है। लिप फिलर से होंठ मोटे, शेप्ड और आकर्षक दिखते हैं। ऐसे में यदि आप भी लिप फिलर करवाने का प्लान कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

 
what is the reason behind uorfi javed lip swelling side effect of wrong lip fillers
क्वालिफाइड डॉक्टर का चयन करें - फोटो : Adobe stock
क्वालिफाइड डॉक्टर का चयन करें

ये काफी सेंसिटिव ट्रीटमेंट होता है। ऐसे में इसके लिए ऐसे ही किसी सस्ते क्लीनिक में जाने की बजाए एक अच्छे, क्वालिफाइड और सर्टिफाइड कॉस्मेटिक एक्सपर्ट्स के पास ही जाएं। वो लिप फिलर की पूरी प्रक्रिया का सही से पालन करेंगे, इससे किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is the reason behind uorfi javed lip swelling side effect of wrong lip fillers
ट्रीटमेंट से पहले स्किन टेस्ट कराएं - फोटो : Adobe stock
ट्रीटमेंट से पहले स्किन टेस्ट कराएं

कभी भी लिप फिलर करा रहे हैं तो पहले अपनी स्किन की जांच कराएं। लिप फिलर में होंठों पर इंजेक्शन लगता है। ऐसे में एलर्जी और साइड इफेक्ट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए लिप फिलर से पहले एलर्जी या साइड इफेक्ट की जांच जरूरी है।

 
विज्ञापन
what is the reason behind uorfi javed lip swelling side effect of wrong lip fillers
लिप फिलर के बाद केयर जरूरी - फोटो : Adobe stock
लिप फिलर के बाद केयर जरूरी

अगर आप लिप फिलर करा रहे हैं और उसे कराने के बाद थोड़ी ही भी स्किन पर सूजन दिखती है, या फिर जलन या खुजली होती तो लापरवाही बरतने से बचें। इस दौरान तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से कोई भी दवा लेने से बचें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed