Skin Care: एक दिन अगर साबुन से न नहाया जाए तो कितना अजीब लगता है, लेकिन जरा सोच के देखिए कि यदि आप हमेशा के लिए साबुन से नहाना छोड़ देंगे तो क्या होगा ? ये सवाल वैसे तो अजीब है लेकिन हर किसी के मन में एक न एक बार आया जरूर होगा। अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं तो इस सवाल का जवाब आपको पता होना चाहिए।
Skin Care: अगर साबुन से न नहाएं तो क्या होगा? जानें इसके फायदे और नुकसान
हर कोई नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करता है, लेकिन एक बार जरा सोचकर देखिए कि अगर साबुन से न नहाएं तो क्या होगा ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबुन इस्तेमाल न करने के फायदे
1. त्वचा की नमी रहती है बरकरार
यदि आप साबुन के बिना नहाना शुरू कर देंगे तो इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहती है। क्योंकि साबुन त्वचा से प्राकृतिक तेल को खत्म या कम करने का काम करता है। ऐसे में साबुन से दूरी बनाकर रखेंगे तो आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
2. त्वचा रहती है केमिकल से दूर
यदि आप साबुन से दूरी बना लेंगे तो आपकी त्वचा केमिकल से भी दूर रहेगी। क्योंकि ज्यादातर साबुन में केमिल पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को डैमैज कर सकता है। इसलिए यदि आप बिना साबुन के नहाएंगे तो इससे त्वचा के डैमेज होने का खतरा कम हो जाएगा।
3. एलर्जी की संभावना होगी कम
साबुन के इस्तेमाल के बाद त्वचा पर एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जिन लोगों को एक्जिमा, खुजली या त्वचा एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए साबुन से बचना फायदेमंद हो सकता है।
साबुन इस्तेमाल न करने के नुकसान
1. बैक्टीरिया नहीं होंगे खत्म
यदि आप साबुन का इस्तेमाल त्वचा पर नहीं करेंगे तो इससे त्वचा के बैक्टीरिया कम नहीं होंगे। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम आ गया है, तब तो आप काफी परेशान हो सकते हैं। बैक्टीरिया जमने की वजह से आपकी त्वचा पर खुजली की समस्याएं हो सकती हैं।