फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में बेझिझक पहनें स्लीवलेस ड्रेस, अंडरआर्म्स के कालेपन को यूं करें बाय-बाय

Wed, 14 Apr 2021 10:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 14 Apr 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
want actress like fair underarms use these home remedies
priyanka chopra - फोटो : instagram

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही स्लीवलेस ड्रेस तो हर किसी की निकल आती है। लेकिन कई बार लड़कियां इसे पहनने से कतराती हैं। वजह है अंडरआर्म्स का कालापन। लगातार क्रीम और शेविंग की वजह से हाथों के नीचे का ये हिस्सा गहरे रंग का हो जाता है। जिसकी वजह से तो कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का लगातार इस्तेमाल त्वचा पर फर्क दिखाएगा। तो चलिए जानें क्या हैं वो नुस्खे। 

want actress like fair underarms use these home remedies
dark underarms
आलू 

विटामिन ए, बी और सी से भरपूर आलू हमारी संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू की बजाय आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में ब्लीचिंग के ऐसे गुण मौजूद हैं, जो अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट भी करते हैं। 

want actress like fair underarms use these home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू

नींबू के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। आधे कटे नींबू के बचे छिलके में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित जगह पर स्क्रबिंग करने से वहां का कालापन दूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
want actress like fair underarms use these home remedies
खीरा - फोटो : पिक्साबे
खीरा 

डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने में नेचुरल ब्लीचिंग गुणों से भरपूर खीरा भी सहायक है। इसके लिए आप चाहें, तो अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़ सकती हैं। खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो लें।

विज्ञापन
want actress like fair underarms use these home remedies
बेकिंग सोडा - फोटो : iStock
बेकिंग सोडा 

अंडरआर्म्स की काली होती जा रही त्वचा को एक्सफोलिएट करके रंगत निखारने में बेकिंग सोडा कारगर है। इसके प्रयोग से पसीने की वजह से बंद हुए स्किन के रोमछिद्र खुल जाते हैं और पसीने की दुर्गन्ध भी दूर होती है।  दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर तैयार पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed