फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines day 2021: वैलेंटाइन- डे पर बॉयफ्रेंड को खास महसूस करवाने के लिए अपने लुक्स के साथ करें ये बदलाव, बॉयफ्रेंड हो जाएगा फिदा

Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Valentines day 2021: girls can change their looks with this ways on this valentines day
आप अपने लुक में बदलाव कर सकती हैं - फोटो : instagram

किसी खास अवसर पर महिलाओं की चाहत रहती है कि वे सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा हटकर दिखें और उन्हें चाहने वाले उनकी प्रशंसा करें। सामान्य दिनों में भले ही महिलाएं खुद के लिए तैयार होती हों लेकिन वैलेंटाइन-डे जैसे अवसर पर अधिकतर लड़कियों की इच्छा रहती है कि वे अपने लुक में बदलाव करें। उनके प्रेमी उनके लुक को पसंद करें, उनकी तारीफ करें इसलिए वे अन्य लोगों से सलाह भी लेती हैं। अगली स्लाइड्स से हम बता रहे हैं आपको कि वैलेंटाइन- डे पर किस तरह से आप अपने लुक में बदलाव कर सकती हैं। 

Valentines day 2021: girls can change their looks with this ways on this valentines day
अपने हेयरस्टाइल से शुरुआत करें। - फोटो : Social media

हेयरकट लें
यदि आप अपने लुक में नयापन चाहती हैं तो सबसे पहले अपने हेयरस्टाइल से शुरुआत करें। अपने हेयरस्टाइल को इस तरह से बदलें कि आपके चेहरे में थोड़ा परिवर्तन नजर आए। इसके लिए यदि आपके बाल बहुत बड़े रहते हैं तो उन्हें इस बार छोटा कराके देखें। बाल कटाने के बाद भी उन्हें सही ट्रीटमेंट दें। उन्हें सही ढंग से कर्ल या फिर स्ट्रेट करा लें। 

Valentines day 2021: girls can change their looks with this ways on this valentines day
मौसम का ध्यान रखें - फोटो : instagram

कंफर्ट देखें
अलग दिखने के चक्कर में कुछ ऐसा बिल्कुल न पहनें जो कि आपके लिए समस्या खड़ी कर दे। बस कोशिश करें कि किसी इवनिंग पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो वेस्टर्न वियर का चयन करें लेकिन मौसम का ध्यान रखें। यदि ठंड अधिक है तो कोई डिसेंट सा इवनिंग गाऊन या वूलन वन पीस पहनकर भी आप खुद को बहुत अच्छे से प्रस्तुत कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines day 2021: girls can change their looks with this ways on this valentines day
इस बार बड़े इयररिंग्स पहनें - फोटो : सोशल मीडिया

एसेसरीज में बदलाव करें
यदि आप चाहती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपके लुक पर ध्यान दें या उसकी तारीफ करें तो आप रोजाना जिस तरह की एसेसरीज पहनती हैं, उसे हटा दें। यदि आप छोटे इयररिंग्स पहनती हैं तो इस बार बड़े इयररिंग्स पहनें। आप कोई ऐसा नेकपीस भी पहन सकती हैं जिसमें आपके बॉयफ्रेंड के नाम का लेटर हो या फिर आपकी प्रेम कहानी से जुड़ा कोई प्रतीक होगा। यह आपके प्रेमी को खास महसूस करवाएगा।

 

विज्ञापन
Valentines day 2021: girls can change their looks with this ways on this valentines day
आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी - फोटो : social media
लिप शेड का चयन
अपने लुक को बदलने में मेकअप बहुत महत्वपूर्ण काम करता है। उसमें भी लिप शेड एक ऐसी चीज है, जो कि यदि आप सही चुनते हो तो वो लोगों की निगाह में आता है। हर व्यक्ति हर मायने में खूबसूरत होता है इसलिए यदि आपने कभी डार्क लिप शेड नहीं लगाया है और वो आपके ड्रेस से मेच कर रहा है तो इस बार उसे लगाने में संकोच न करें। विश्वास रखें कि इसे लगाकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed