Valentine Week: पार्टनर के साथ जाना है डेट पर तो अभी से दमकाएं चेहरा, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
यदि आप वैलेंटाइन वीक में किसी दिन अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो अभी से अपना चेहरा दमका लें।
शहद और हल्दी का ग्लो फेस पैक
ये पैक बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून शहद में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। ये पैक स्किन को नेचुरल मॉइश्चर करेगा और चमक बढ़ाएगा।
खीरा और दही का इंस्टेंट कूलिंग पैक
यदि आपके पास खीरा और दही उपलब्ध है तो 2 टीस्पून दही में 1 टीस्पून खीरे का रस मिलाएं। इस पैक को आप आसानी से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। ये पैक भी चेहरे की थकान दूर करेगा और इंस्टेंट फ्रेशनेस देगा।
नींबू और गुलाब जल से करें फेस क्लीनिंग
नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझ के करें। इस्तेमाल के लिए 1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर कॉटन से लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इस पैक के इस्तेमाल से टैनिंग दूर होगी और चेहरा ग्लो करेगा।
पपीता और शहद से पाएं इंस्टेंट ब्राइटनेस
पपीता और शहद भी चेहरा चमकाने में मदद करते हैं। इसका पैक बनाने के लिए 2 टीस्पून मसला हुआ पका पपीता लें और उसमें 1 टीस्पून शहद मिलाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। ये पैक डेड स्किन हटाएगा और ग्लो बढ़ाएगा।