फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन नेचुरल तरीकों से अपने बालों में करें कलर, नहीं होगा कोई साइडइफेक्ट

Fri, 26 Jun 2020 04:20 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 26 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Use these natural ingredients to protect your hair from the damage of bleach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाएं अपने बालों को कलर करने के लिए और उन्हें एक नया लुक देने के लिए ब्लीच का उपयोग करती हैं, पार्लर जाकर अच्छे खासे पैसे खर्च करती हैं। लेकिन ब्लीच में मिले हुए केमिकल बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी अपने बालों को नया लुक देना चाहती है और उन्हें डैमेज होने से भी बचाना चाहती है तो इन नेचुरल तरीके से अपने बालों में कलर कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Use these natural ingredients to protect your hair from the damage of bleach
नींबू - फोटो : फाइल फोटो

नींबू के रस से आप अपने बालों को ब्लीच कर सकती हैं। इसके लिए एक कप नींबू के रस को आप गुनगने पानी में मिलाएं फिर इसमें आधा कप कंडिशनर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें। इसे आप जितने बाल हाइलाइट करना चाहती हैं, अपने हिसाब से इसे अपने सूूखे बालों में लगाएं। और लगभग दो घंटे तक बालों में लगाकर छोड़ दें। बालों को कुछ देर तक धूप में सुखाएं। दो घंटे हो जाने पर बालों को धो दें और किसी अच्छे कंडीशनर को बालों में लगाएं। हालांकि इससे एक बार में आपके बाल कलर नहीं होते हैं लेकिन कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके बालों को एक खूबसूरत लुक मिलेगा। और इससे आपके बाल भी डैमेज नहीं होंगे।

 

Use these natural ingredients to protect your hair from the damage of bleach
सेब का सिरका - फोटो : social media

बालों को नेचुरल तरीके से कलर करने के लिए आप शहद और एप्पल विनेगर का उपयोग कर सकती हैं। सबसे पहले एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर लें इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और तीन बड़े चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार हो जाएं तो आप अपने बालों को जैसा लुक देना चाहती हैं उसी हिसाब से इसे बालों में लगाएं। और किसी कपड़े या तौलिए से बालों को ढक लें। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें और सुबह को बालों को धो कर उन्हें कंडीशनर करें। आप इस मिश्रण को एक हफ्ते में एक से दो बार लगा सकती हैं। तीन सप्ताह में आपको अच्छी परिणाम प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Use these natural ingredients to protect your hair from the damage of bleach
दालचीनी - फोटो : फाइल फोटो

दालचीनी को हर घर की रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ यह आपके बालों को ब्लीच करने के लिए भी उपयोगी  है। आधे कप कंडीशनर के साथ इसी के बराबर मात्रा में दालचीनी का पाउडर मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब जितने बालों को कलर करना है उतने में इसका मिश्रण लगाएं, और रात भर या दिन भर लगा कर छोड़ दें। अगर आप पूरी रात या दिन भर लगा कर नहीं रख सकती हैं तो आप इसे चार से पांच घंटो के लिए भी लगा सकती हैं। इसके बाद अपने बालों को धो लें। इसे दो तीन हफ्तों तक प्रयोग करने के बाद आपको अपने बालों में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
 

लेकिन अगर आपको तुरंत बालों में कलर चाहिए। और आप ब्लीच करवाना चाहती हैं तो अपने बालों को पहले से इसके लिए तैयार करें। अपने बालों में ऑयल लगाएं और उन्हें डिप कंडीशनिंग करने के लिए हेयर मास्क का यूज करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed