ग्लोइंग स्किन की चाह हर कोई रखता है, जिसके लिए लोग तमाम प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। बाजार में फेयरनेस फेस वॉश, नाईट क्रीम, डे क्रीम का भंडार लगा हुआ है। इन सभी प्रोडक्ट के कहीं न कहीं साइड इफेक्ट भी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू टिप्स जिन्हे अपनाकर आप फ्लोलेस स्किन पाएंगे और अपनी फेयरनेस क्रीम को बाय बाय कह देंगे...
शहद : शहद हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद लगाने से स्किन पर एक अलग ग्लो नजर आता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है। इसे लगाने के लिए हल्के हाथों से मसाज करें एवं कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने पर चेहरे पर एक अलग ग्लो नजर आएगा।
दही : हर रोज थोड़ा सा दही लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर त्वचा निखर जाती है।
नींबू : त्वचा के रंग को निखारने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। सिर्फ इतना ही नहीं नींबू पानी पीने से भी त्वचा में एक अलग निखार आता है।
खीरा : स्किन की रंगत सुधारने के लिए चेहरे पर खीरे का जूस या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।