फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्लर में न करें पैसे बर्बाद, इस खास सब्जी और पांच तरीकों से घर पर 'ग्लोइंग' बनाएं त्वचा

Thu, 07 Nov 2019 10:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 07 Nov 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
use of tomato for healthy glowing skin
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सभी चाहते हैं कि उनकी त्वचा पर ग्लो बना रहे। इसके लिए लोग न जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर दादी के नुस्खों का सहारा भी लेते हैं। अक्सर पार्लर में जाने के बजाय अगर कुछ कारगर नुस्खों का इस्तेमाल रोजाना किया जाए तो त्वचा की समस्या को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर बैठे अपनी त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रख सकते हैं। एक ऐसी सब्जी जिसके बिना बाकि सब्जियों का स्वाद अधूरा है, उसके साथ पांच और स्टेप अपनाकर त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

use of tomato for healthy glowing skin
- फोटो : pixa

आज तक आपने टमाटर को सब्जियों में बहुत खाया होगा, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में लाइकोपीन होता है, जो एक बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा के ग्लो के साथ उसे खराब होने से भी बचाता है। सनबर्न का भी यह रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं टमाटर से घर पर कैसे करें फेशियल। सबसे पहले क्लींजिंग करेंगे। इसके लिए टमाटर के गूदे और कच्चे दूध को मिलाएं और पूरे चेहरे और गर्दन पर कॉटन पैड की मदद से लगाएं।

use of tomato for healthy glowing skin

अब अगला स्टेप होगा स्क्रबिंग। इसके लिए आधा टमाटर लें और उस पर चीनी डालें। अब इस टमाटर और चीनी से त्वचा पर धीरे-धीरे मसाज करें। ध्यान रखिए आपको नर्म हाथों से मसाज करनी है, वर्ना चीनी के दाने त्वचा को परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
use of tomato for healthy glowing skin
- फोटो : social media
अब हम त्वचा को स्टीम देंगे। इसके लिए अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्टीमर है तो अच्छी बात है वर्ना एक बर्तन में पानी गर्म कर लें और तौलिए से चेहरे को 5 से 7 मिनट तक ढक कर स्टीम लें।
विज्ञापन
use of tomato for healthy glowing skin

अब आखिर में हम चेहरे पर मास्क लगाएंगे। इसके लिए टमाटर का गूदा, चंदन पाउडर और शहद को मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इसे लगभग 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जैल को लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed