Underarms Smell: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। चिलचिलाती धूप की वजह से पसीने से पूरा शरीर भीग जाता है। गर्मियों में आने वाले पसीने के चलते त्वचा पर कई तरह की परेशानियां भी आमने आने लगती हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अंडरआर्म्स की बदबू से होती है। पसीने से आने वाली बदबू की वजह से कई बार शर्मिंदगी तक उठानी पड़ती है।
अंडरआर्म्स में बदबू रहने के कारण आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इस बदबू को दूर करने के लिए लोग तमाम तरीके के महंगे-महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, पर कोई फायदा नहीं मिलता। ये परफ्यूम कुछ देर तक तो सही रहते हैं, पर कुछ समय बाद ही इनका असर खत्म हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
करें नींबू के रस और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको राहत जरूर मिलेगी।
टमाटर है फायदेमंद
अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस 5 मिनट के लिए टमाटर का गूदा अंडरआर्म्स पर लगाना है। हफ्ते में दो बार ऐसा करें।
हल्दी
हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो अंडरआर्म्स की बदबू को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आपको बस हल्दी का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर दस मिनट के लिए लगाना है, इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा।
5 of 7
apple cider vinegar
- फोटो : istock
सेब का सिरका
एक कटोरी पानी में सेब का सिरका मिलाकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और अंडरआर्म्स की बदबू को बदबू को दूर भगाएं।