Types Of Makeup Brush: मेकअप न सिर्फ सुंदरता बढ़ाने का एक जरिया है, बल्कि इसके इस्तेमाल से हर किसी का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आज के समय में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी अपने चेहरे की रंगत को और सुधारने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि बाजार में हर स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से अब मेकअप मिलता है।
मेकअप करना एक आर्ट है, जिसे अगर सही से नहीं किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। इस कला में ब्रश का काफी योगदान है। हर तरह के मेकअप के लिए अलग टाइप का ब्रश इस्तेमल किया जाता है। बहुत से लोगों को ये ही नहीं पता होता कि कौन से ब्रश का इस्तेमाल किस मेकअप के लिए किया जाता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 8
फाउंडेशन ब्रश
- फोटो : instagram
फाउंडेशन ब्रश
वैसे तो ज्यादातर लोग फाउंडेशन के इस्तेमाल के लिए ब्लैंडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे ब्रश की सहायता से भी लगाया जाता है। इसका ब्रश फ्लैट होता है, जिससे फाउंडेशन को समान रूप से लगाया जा सके। इसके इस्तेमाल के लिए आपको साधारण तरह से फाउंडेशन लगाना है और फिर ब्रश के सहायता है इसे सही से फैलाना है।
3 of 8
कंसीलर ब्रश
- फोटो : instagram
कंसीलर ब्रश
यदि आप कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके सही ब्रश के बारे में आपको अवश्य ही पता होना चाहिए। यह ब्रश देखने में छोटा, पतला और फ्लैट होता है। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए आंखों के नीचे, दाग-धब्बों या रेडनेस पर कंसीलर लगाकर ब्रश की सहायता से धीरे-धीरे ब्लेंड करें।
4 of 8
पाउडर ब्रश
- फोटो : instagram
पाउडर ब्रश
इसका इस्तेमाल हर कोई काफी ज्यादा करता है। ये देखने में बड़ा और फूला हुआ होता है। इस्तेमाल के लिए आप चेहरे पर लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर को सेट करने के लिए हल्के हाथों से इसे लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आपको त्वचा पर रगड़ना नहीं है।
5 of 8
ब्लश ब्रश
- फोटो : instagram
ब्लश ब्रश
चेहरे की लालिमा को बरकरार रखने के लिए ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। जिस ब्रश से ब्लश लगाया जाता है, उसका आकार थोड़ा एंगल्ड या गुम्बद के आकार का होता है। ब्रश के इस्तेमाल के लिए ब्लश को गालों पर हल्के से लगाएं और ऊपर की ओर ब्लेंड करें। इसकी सहायता से ब्लश सही से लगेगा।