फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीनत अमान से लेकर दिव्या भारती के लुक को 'हिट' बनाने वाले 'हुप्स', फिर लौट आए हैं फैशन में

Mon, 21 Oct 2019 04:17 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 21 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
try out trendy hoop earrings from 80's and 90's style

फैशन में नए-नए एक्सपेरिमेंट हमेशा होते रहते हैं। चाहे कपड़े हों मेकअप, फुटवियर हो या ज्वेलरी नई खोज से लेकर पुराने दौर के स्टाइल को नया बनाकर पेश करने का सिलसिला चलता रहता है। 'कम बैक' फैशन के कुछ स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है और कुछ ज्यादा नहीं चल पाते। ऐसे में 80 और 90 के दशक में हिट रही 'हूप स्टाइल इयररिंग' एक बार फिर फैशन में ट्रेंड कर रही है।



ये वही चर्चित इयररिंग डिजाइन है जिसे मशहूर अभिनेत्रियां जैसे जीनत अमान, परवीन बाबी और दिव्या भारती  80 और 90 के दशक में अक्सर पहने नजर आती थीं। इन दिनों छोटे-बड़े रंगीन हूप्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप रेट्रो लुक ट्राय करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की इन हीरोइनों को लुक जरूर देखें।

try out trendy hoop earrings from 80's and 90's style
कैसुअल ड्रेस या जींस और शर्ट के साथ ईशा गुप्ता की तरह आप भी हूप इयररिंग कैरी करके कूल लुक अपना सकती हैं। आजकल गोल्डन के अलावा सिल्वर हुप्स भी ट्रेंड में हैं। 
try out trendy hoop earrings from 80's and 90's style
काजल अग्रवाल शर्ट और स्कर्ट पहने प्रोफेशनल अवतार में नजर आ रही हैं। इसके साथ बीडेड हुप्स मैच कर लुक को पूरा किया है। आप भी ऑफिस ड्रेस के साथ हूप इयररिंग पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
try out trendy hoop earrings from 80's and 90's style
जैकलीन की तरह प्रिंटेड या प्लेन गाउन के साथ बड़े गोल्डन हूप पहन सकती हैं। प्लेन सिल्वर और गोल्डन की जगह डिजाइनर हूप्स आपके लुक के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
try out trendy hoop earrings from 80's and 90's style
कटरीना कैफ ने ब्राइट येलो ड्रेस के साथ अलग डिजाइन वाले हूप्स को चुना है। भीड़ से अलग लुक के लिए बेसिक से हटकर बाजार में उपलब्ध नए शेप के हूप आजमाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed