फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Threading Tips and Tricks: घर पर ही करती हैं आइब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें

Fri, 18 Jul 2025 05:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 18 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

Threading Tips and Tricks: यदि आप घर पर ही आईब्रो थ्रेडिंग करती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। 

विज्ञापन
tips to remember during threading eyebrow in hindi
घर पर ही करती हैं आइब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों का ध्यान अभी से रख लें - फोटो : Adobe stock
Threading Tips and Tricks: चेहरे की खूबसूरती तब कई गुना बढ़ जाती है, जब महिलाएं आइब्रो की थ्रेडिंग बनवा लेती हैं। इसकी वजह से आंखें और भी ज्यादा प्यारी लगने लगती हैं। आईब्रो की थ्रेडिंग बनाने के लिएल बहुत सी महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, तो वहीं ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग कराती हैं। आइब्रो सेट कराने के लिए थ्रेडिंग सबसे सरल और आसान रास्ता माना जाता है। इसी के चलते कई महिलाएं तो घर पर खुद से ही थ्रेडिंग कर लेती हैं।


अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जो घर पर ही थ्रेडिंग करना पसंद करती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो एक तो आपका लुक प्यारा दिखेगा और साथ ही में इसकी वजह से आपके चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी नहीं होगी। 
tips to remember during threading eyebrow in hindi
धागा हो साफ - फोटो : Adobe stock

धागा हो साफ

यदि आप नियमित रूप से घर पर ही आईब्रो बनाती हैं तो ध्यान रखें कि कि एक ही धागे तो बार-बार इस्तेमाल न करें। थ्रेडिंग के लिए हमेशा नया धागा लें। कभी भी इस्तेमाल किया हुआ धागा दोबारा इस्तेमाल न करें। ध्यान रखें कि गंदा धागा स्किन में बैक्टीरिया फैला सकता है। इसलिए हर बार नया धागा लें। 

 
tips to remember during threading eyebrow in hindi
हाथ को धोएं अवश्य - फोटो : फ्रीपिक
हाथ को धोएं अवश्य

आइब्रो पर थ्रेडिंग बनाते समय अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। यदि आप गंदे हाथ से थ्रेडिंग बनाएंगे तो इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हाथों के साथ-साथ अपने चेहरे को भी अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें, वरना चेहरे पर मुंहासों जैसी दिक्कतें पैदा होंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to remember during threading eyebrow in hindi
रोशनी होनी चहिए ज्यादा - फोटो : Adobe stock
रोशनी होनी चहिए ज्यादा

थ्रेडिंग बनाते समय ऐसी जगह पर बैठैं, जहां रोशनी तेज आती हो। यदि आप अंधेरे में या फिर कम रोशनी में थ्रेडिंग बनाएंगी तो इससे हो सकता है कि आइब्रो की शेप बिगड़ जाए। इसलिए पहले रोशनी को सेट कर लें, फिर ही थ्रेडिंग करें। 

 
विज्ञापन
tips to remember during threading eyebrow in hindi
एलोवेरा का इस्तेमाल करें - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा का इस्तेमाल करें

थ्रेडिंग के बाद स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है। इसलिए हमेशा आईब्रो पर थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर एलोवेरा इस्तेमाल अवश्य करें। ये आपकी त्वचा को एलर्जी से बचाएगा और साथ ही में थ्रेडिंग की वजह से होने वाली जलन को भी एलोवेरा कम करने का काम करेगा। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed