फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plump Lips: हीरोइनों जैसे सॉफ्ट और पल्म्पी होंठ चाहिए तो करें ये काम

Tue, 14 Jun 2022 03:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
tips and tricks to find plump lips like bollywood actress without injection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

जब भी प्रियंका चोपड़ा या फिर दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को देखते हैं। तो उनके अट्रैक्टिव कपड़ों के साथ ही खूबसूरत चेहरे पर नजर अटक जाती हैं। जिसमे आई मेकअप के साथ ही एक चीज पर ध्यान जाता है। वो है सॉफ्ट और पल्म्पी होंठ। अगर आप भी हीरोइनों जैसे होंठ पाने की ख्वाहिश रखती हैं। लेकिन इन होंठों के लिए सर्जरी या फिर इंजेक्शन नहीं लेना चाहतीं। तो घर में फुलर लिप्स पा सकती हैं। बस लिपस्टिक को लगाने से पहले इन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। 

tips and tricks to find plump lips like bollywood actress without injection
दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रब करें

मेकअप लगाकर रेडी होने से पहले होठों प स्क्रब करें। स्क्रब करने से होंठों पर जमा डेड स्किन की परत हट जाती है। जिससे वो और भी ज्यादा सॉफ्ट और पिंक दिखने लगते हैं। वहीं होठों पर फ्रेशनेस दिखती है। आप चाहें तो घर में स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चीनी को लेकर शहद में मिक्स कर लें। हल्के हाथों से इसे होठों पर स्क्रब करें।

tips and tricks to find plump lips like bollywood actress without injection
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
लिपलाइनर

अगर फुलर लिप्स चाहती हैं तो हमेशा लिपस्टिक के मैच करते कलर का ही लिपलाइनर लगाएं। इससे आपके होठों का पूरा शेप दिखेगा। वहीं इसे लगाते समय थोडा सा किनारों को बढ़ाकर लगाने से होंठ काफी आकर्षक दिखने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips and tricks to find plump lips like bollywood actress without injection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

लिपस्टिक लगाने से पहले होठों के डेड स्किन को हटाना जरूरी है। साथ ही लिप्स को बाम लगाकर मॉइश्चराइज कर लें। इससे लिपस्टिक में दरार नहीं पड़ेगी। फिर प्राइमर को होठों पर लगा लें। इससे लिपस्टिक देर तक टिकी रहती है और इसका दाग कॉफी या चाय के मग पर नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
tips and tricks to find plump lips like bollywood actress without injection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

फिर लिपलाइनर की मदद से लिप्स को सही शेप दें। साथ में मैचिंग की लिपस्टिक को होठों में भरें। कुछ देर बाद एक कोट और लिपस्टिक की लगा लें। अगर आप ग्लॉसी लिप्स चाहती हैं तो तीसरी बार में ग्लॉस को लगाएं। ऐसा करने से काफी सॉफ्ट और फुलर लिप्स लगेंगे। और आपका लुक भी बदला हुआ सा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed