फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई में रखी इन चीजों को मत समझिए कम, त्वचा निखारने में महंगे प्रोडक्ट को भी देती है मात

Thu, 19 Mar 2020 11:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 19 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
these five home remedies to improve your skin health

गोरी, निखरी त्वचा हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। नतीजा चेहरे पर दाग-धब्बे और एक्ने की समस्याएं जन्म लेने लगती है। इससे बचने के लिए एक बार फिर बहुत सारा केमिकल। इन केमिकल वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की आदत को बिल्कुल खत्म कर अगर रसोई में रखी इन चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो दमकती त्वचा पाई जा सकती है। तो चलिए जाने वो कौन सी साधारण चीजें हैं आम जिंदगी में इस्तेमाल के साथ ही चेहरे की त्वचा पर भी निखार लाने में मदद करेंगी।



 
these five home remedies to improve your skin health
नीम

नीम के फेसपैक, साबुन, फेसवॉश तो बहुत सारे आते हैं। लेकिन अगर आपको नीम के फायदे के बारे में इतना पता है तो क्यों न इसके असली रूप को इस्तेमाल में लाया जाए। नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा की अशुद्धियों और गंदगी को दूर भगाने में मदद करते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना है तो तुलसी और नीम की पत्तियों का पेस्ट बना कर उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो शहद की जगह चंदन के पाउडर का इस्तेमाल करें। अब इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गर्दन तक के हिस्से में लगा लें। सूखने पर पानी से चेहरे को साफ कर लें। कुछ ही दिनों में फर्क साफ समझ में आने लगेगा।


 
these five home remedies to improve your skin health
हल्दी

अगर किसी के शरीर में खुजली की परेशानी है या फिर बहुत ज्यादा आइली स्किन है तो रसोई में रखी हल्दी उसके लिए रामबाण का काम करती है। केवल मसाले के लिए हल्दी का इस्तेमाल नही किया जाता है। हल्दी के गुणों का पूरा फायदा उठाने के लिए मुठ्ठी भर नीम की पत्तियों को लेकर हल्दी की गांठ के साथ पीस लें। इसको गुलाब जल के साथ पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे से लेकर गर्दन और हाथों में लगाकर सूखा लें।15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक दिन इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कांति आएगी। वहीं चेहरे की त्वचा का पीएच लेवल सही रहता है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
these five home remedies to improve your skin health
टमाटर

टमाटर केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके इस्तेमाल से चेहरे पर भी निखार पाया जा सकता है। अगर रसोई में रखी चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो न केवल त्वचा की सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा बल्कि केमिकल वाले प्रोडक्ट भी इस्तेमाल नहीं करने पड़ेंगे। टमाटर से चेहरे की चमक बढ़ानी है तो इसके जूस को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। वहीं अगर आप दाग-धब्बों से छुटकारा चाहते हैं तो टमाटर के जूस को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें। ये उपाय खासतौर पर आइली स्किन वालों के लिए रामबाण की तरह है। इस पेस्ट को एक्ने वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।

विज्ञापन
these five home remedies to improve your skin health

केसर

हालांकि केसर बहुत ही महंगा होता है साथ ही इसकी शुद्धता की गारंटी भी थोड़ी कम होती है। लेकिन अगर किसी की रसोई में ये रखा है तो त्वचा के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होता है। बाजार में मिलने वाली बहुत सारी क्रीमों में केसर डालने का दावा किया जाता है। अगर आपको केसर के असली गुणों का फायदा उठाना है तो इसे सीधा ही चेहरे पर इस्तेमाल करें। त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए केसर के कुछ लच्छों को तेल में मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद साबुन से अच्छे से त्वचा को साफ कर लें। वहीं अगर किसी का चेहरा पिंगमेंटेड है तो एक चम्मच हल्दी के साथ केसर के कुछ रेशे को लेकर भिगो दें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट बाद धो लें। कुछ ही दिनों में पिग्मेंटेशन से छुटकारा मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed