गर्मियों में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। धूप और हानिकारक चीजों से अगर इसे न बचाया जाए तो त्वचा रूखी, बेजान होती जाती है और अपनी सुंदरता खो देती है। जानिए, सूरज की किरणों के अलावा भी क्या हैं वो चीजें जो त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं।
गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों में गाड़ी के शीशे खोल कर या बाइक पर रफ्तार में, तेज हवा में ड्राइव पर जाने से मूड फ्रेश हो जाएगा तो हां, ऐसा हो सकता है लेकिन इससे आपकी त्वचा का क्या हाल होगा आप सोच भी नहीं सकते। ये तेज हवा त्वचा के सेल्स को बर्बाद कर सकती है, नमी हटा सकती है जिसके कारण, फटी हुई, अलग अलग परतों में त्वचा नजर आने लगेगी। इसलिए अपनी त्वचा पर ऐसा अत्याचार करने से बचें।
गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें
घंटों एसी में बैठे रहने से भी त्वचा की नमी कम हो जाती है। इस कारण त्वचा रूखी होने लगती है। लगातार गर्मी से ठंडक और ठंडक से गर्मी में आने से भी त्वचा खराब होती है। ये पसीना पैदा करने वाली ग्लांड में जलन पैदा कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि जितना हो सके एसी कम इस्तेमाल करें। अगर इस्तेमाल करते भी हैं तो तापमान बहुत कम न रखें। बाहर और अंदर के तापमान में बहुत अंतर न हो।
अगर आप गर्मियों में स्वीमिंग यानी तैराकी करने का शौक रखते हैं तो ये आदत त्वचा को सूखा बना रही है। भले ही पानी में छपाके मारने से आपको तरो ताजा महसूस हो लेकिन असल में जरूरत से ज्यादा त्वचा पर पड़ता पानी सारी नमी खींच लेता है। त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद जरूरी नैचुरल तेल सोख लेता है। इसीलिए स्वीमिंग के तुरंत बाद ढेर सारा माइश्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है।
गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें
गर्मियों में ज्यादा शराब पीने की आदत भी त्वचा पर बुरा असर डालती है। शराब में त्वचा को सूखा बनाने वाले और जरूरी तत्व खींच लेने की क्षमता होती है। इसे जितना हो सके नियंत्रित रखें।