फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Hydration: त्वचा की ड्राईनेस दूर करने के लिए जरूर करें ये काम, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Tue, 19 Jul 2022 01:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
ten ways to hydrate skin to get rid of dryness
Beauty Tips - फोटो : Istock

त्वचा को ग्लोइंग और नेचुरली शाइन करता हुआ चाहते हैं। तो हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। डिहाइड्रेशन से ना केवल त्वचा रूखी हो जाएगी बल्कि वो फीकी और डल दिखने लगेगी। साथ ही झुर्रियां भी पहले से आना शुरू हो जाएंगी। इसलिए त्वचा के हाइड्रेशन का ख्याल खूब रखें। क्योंकि अगर त्वचा हाइड्रेट नहीं होगी तो काले घेरे आंखों के पास दिखना शुरू हो जाएंगे। तो चलिए जानें किस तरह से रखें त्वचा को हाइड्रेट।

ten ways to hydrate skin to get rid of dryness
beauty - फोटो : social media

वैसे तो त्वचा को हाइड्रेट करने के नाम पर मॉइश्चराइजर या लोशन लगाने की सलाह देते हैं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज हो जाती है। लेकिन अगर आप स्किन को और भी बेहतर तरीके से देखभाल करना चाहते हैं। तो मॉइश्चराइजर के साथ ही इन स्किन केयर रूटीन को भी जरूर फॉलो करें।

ten ways to hydrate skin to get rid of dryness
beauty tips - फोटो : iStock

सबसे पहले तो अपने फेसवॉश को जरूर चेक करें। फेस क्लींजर बहुत हार्श नहीं होना चाहिए। क्योंकि ज्यादा हार्श क्लींजर चेहरे की त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म कर देते हैं। इसकी बजाय जेंटल क्लींजर को इस्तेमाल में लाएं। जो स्किन को साफ करने के साथ ही उसकी केयर भी करे। इसके साथ ही स्किन को मॉइश्चराइजर, लोशन से त्वचा को हाइड्रेट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ten ways to hydrate skin to get rid of dryness
beauty tips - फोटो : iStock

कई बार स्किन के पोर्स पसीने की वजह से ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए त्वचा पर टोनर का भी इस्तेमाल करें। जिससे कि जब आप मॉइश्चराइजर या लोशन लगाएं तो वो बेहतर तरीके से स्किन में समाएं। इससे स्किन नेचुरली ज्यादा ग्लो करेगी। 

विज्ञापन
ten ways to hydrate skin to get rid of dryness
beauty - फोटो : instagram

पानी कितनी मात्रा में पीती हैं। इसका बहुत ज्यादा ख्याल रखें। ज्यादा मात्रा में पानी और चाय, अल्कोहल से दूरी आपकी त्वचा के लिए वरदान है। पानी ज्यादा मात्रा में पीने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है। इसके साथ ही सप्ताह में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। अच्छे स्क्रब की मदद से त्वचा की डेड स्किन हट जाती है और पोर्स खुल जाते हैं। जिससे त्वचा में गहरे से मॉइश्चराइजर समाएगा और नमी का स्तर बना रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed