फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning Removing Tips : टैनिंग हटाने के लिए वरुण धवन ने किया बर्फ का इस्तेमाल, आप भी जानें सिंपल तरीका

Tue, 23 May 2023 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 May 2023 05:22 PM IST
सार

तेज धूप में होने वाली टैनिंग हटाने के लिए वरुण धवन तक ने घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Tanning Removing Tips Varun Dhawan take ice bath how to remove tanning with ice in hindi
Tanning Removing Tips - फोटो : instagram

Tanning Removing Tips : गर्मी इस कदर बढ़ चुकी है कि अब लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। तेज धूप से हर कोई परेशान है। गर्मी के मौसम में सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें सीधा स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी वजह से ही स्किन काली पड़ने लगती है। इसी को टैनिंग कहते हैं। टैनिंग की वजह से ना सिर्फ आम आदमी बल्कि बड़े-बड़े अभिनेता भी परेशान हैं। दरअसल, आज एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बर्फ की मदद से टैनिंग हटाते दिख रहे हैं।



दरअसल, आज-कल वरुण सिटाडेल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिस वजह से उनके हाथों और पैरों में काफी ज्यादा टैनिंग हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक्टर ने आइस बाथ का सहारा लिया है। आज के लेख में  हम भी आपको बर्फ से टैनिंग हटाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी बिना पैसे खर्च किए टैन रिमूव कर सकें। 

Tanning Removing Tips Varun Dhawan take ice bath how to remove tanning with ice in hindi
Varun Dhawan - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

आज एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बर्फ की मदद से टैनिंग हटाते दिख रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा है कि, डर्टी टैन+बर्फ = रिकवरी

Tanning Removing Tips Varun Dhawan take ice bath how to remove tanning with ice in hindi
आइस क्यूब - फोटो : pixabay

आप भी जानें तरीका 

अगर आप भी टैनिंग हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी बाल्टी या फिर टब में बर्फ ले लें। इसमें थोड़ा ठंडा पानी भी मिलाएं। अब टैन प्रभावित शरीर के भागों को बर्फ में डुबो कर रखें। कुछ ही दिनों में ंआपको फर्क दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanning Removing Tips Varun Dhawan take ice bath how to remove tanning with ice in hindi
ice cubes

ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करने के लिए आप बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने की जगह पहले किसी सूती कपड़े पर इसे बांध लें। इसके बाद अब आप इससे चेहरे की सिकाई करें। इससे आपके चेहरे पर हुए सनबर्न और टैनिंग में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Tanning Removing Tips Varun Dhawan take ice bath how to remove tanning with ice in hindi
ice cube - फोटो : getty

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ इसमें भी सहायक

अगर आपको ऐसा लगता है कि बर्फ के इस्तेमाल से सिर्फ सुंदरता बढ़ती है तो ये गलत है। दरअसल, आइस बाथ रिकवरी थेरेपी का इस्तेमाल मसल्स के दर्द में तेजी से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। कई बड़े सिलेब इसका इस्तेमाल करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed