फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning Removal Tips: गर्दन और बाजुओं की टैनिंग को कम करने के लिए 5 असरदार उपाय

Tue, 15 Apr 2025 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 15 Apr 2025 03:36 PM IST
सार

यदि आपकी गर्दन और बाजुओं पर धूप की वजह से टैनिंग होने लगी है तो कुछ उपाय ट्राई करके देख लें। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi gardan or hath ki tanning kaise hatayein disprj
गर्दन और बाजुओं की टैनिंग को कम करने के लिए 5 असरदार उपाय - फोटो : Adobe stock

Tanning Removal Tips:गर्मियों के मौसम में त्वचा का कितना भी ध्यान रख लो, लेकिन धूप की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज कर ही देती हैं। इस मौसम में सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। धूप सबसे ज्यादा प्रभाव गर्दन और हाथों पर डालती है, जिस वजह से आधी त्वचा अलग रंग की हो जाती है।



कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके हाथों और गर्दन की टैनिंग खत्म हो जाएगी। इससे आपको एक समान त्वचा मिलेगी, जिसके बाद आप स्लीवलेस भी बेझिझक पहन सकते हैं। 

Tanning Removal Tips in hindi gardan or hath ki tanning kaise hatayein disprj
कच्चा आलू - फोटो : Freepik
कच्चा आलू

यदि आप कम दामों में टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कच्चा आलू आपकी इसमें मदद करेगा। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आलू को काट लें और फिर उसे टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर रगड़ें। कुछ देर मसाज करने के बाद हाथों को धो लें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। 

 
Tanning Removal Tips in hindi gardan or hath ki tanning kaise hatayein disprj
टमाटर - फोटो : Freepik.com

टमाटर 

टमाटर के इस्तेमाल से भी आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर को पहले तो आधा काट लें और टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर रगड़ें। टमाटर में पाए जाने वाले तत्वों की वजह से आपकी त्वचा एकदम साफ हो जाएगी। कई बार टमाटर से त्वचा पर जलन पड़ने लगती है। यदि आपको भी इससे परेशानी होती है तो इसके इस्तेमाल से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi gardan or hath ki tanning kaise hatayein disprj
पपीते का पेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

पपीते का पेस्ट

आज-कल बाजार में पपीता बेहद कम दामों में मिल रहा है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पपीते को छीलकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए पपीते को टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे इसे ऐसे ही रहने के बाद अपने हाथों को धो लें। तीन से चार बार इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

विज्ञापन
Tanning Removal Tips in hindi gardan or hath ki tanning kaise hatayein disprj
नींबू और शहद का मिश्रण - फोटो : freepik
नींबू और शहद का मिश्रण 

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच शहद ले लें, इसके बाद इसमें नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने हाथ और गर्दन में लगाएं। 20 मिनट के बाद त्वचा को धो लें और फिर एक हफ्ते के बाद इसका असर देखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed