{"_id":"5bb477ea867a5501332a6ffa","slug":"sunny-leone-reveals-her-skin-care-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन की ग्लोइंग स्किन का खुल गया राज, अब आप भी दिख सकती हैं उनकी तरह हॉट","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सनी लियोन की ग्लोइंग स्किन का खुल गया राज, अब आप भी दिख सकती हैं उनकी तरह हॉट
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
sunny leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपने हॉट फिगर को लेकर ही नहीं बल्कि दमकती त्वचा के लिए भी बेहद पसंद की जाती हैं और हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। वह बिना मेकअप के भी बहुत सुंदर लगती हैं। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। अगर आप भी सनी की तरह ग्लोंइग त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके ब्यूटी रूटीन के कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
sunny leone
अपनी स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करना ना भूले
अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए सनी दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीती हैं। उनका मानना है कि हम जो कुछ खाते हैं तो उसका असर हमारी स्किन पर साफ दिखता है। इसके अलावा वह डाइट में ताजे फल और सलाद जरूर शामिल करती हैं।

रोजाना योग करें
सनी हर दिन योग करती हैं। वह कहीं भी क्यों न हो लेकिन वह कभी योग करना नहीं भूलतीं। उनका मानना है कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज योग ही है।

अच्छी क्वालिटी के प्रॉडक्ट्स
सनी का मानना है कि अपनी स्किन की केयर करने के लिए हमेशा अच्छे क्वालिटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। सनी अपनी त्वचा पर लगाने के लिए हमेशा अच्छे ब्रैंड्स के प्रॉडक्ट्स का ही चुनाव करती हैं, ताकि उनकी त्वचा को मेकअप से कोई नुकसान न पहुंचे।

सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह साफ करें
सनी सोने से पहले अपने चेहरे से मेकअप साफ करना कभी नहीं भूलती हैं। इसके लिए वो अच्छे पोर क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं, ताकि मेकअप त्वचा के रोमछिद्रों में न रह जाए। इतना ही नहीं एजिंग इफेक्ट्स को कम करने के लिए भी वह अच्छी गुणवत्ता वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।