गर्मी की चिलचिलाती धूप में हमारी शरीर की ऊर्जा तो खत्म होती ही है साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। मुहांसे, बालों को नुकसान, गंदे नाखून समेत कई परेशानियां अक्सर गर्मी के मौसम में हो जाती हैं। हालांकि इन समस्याओं के ठोस समाधान के रूप में नारियल का तेल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सदियों से भारतीय घरों में उपयोग में आ रहा नारियल का तेल अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं नारियल तेल का कैसे उपयोग करें...
Summer Special: गर्मियों में नारियल तेल के इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल
नारियल तेल से होने वाले सौंदर्य लाभ
एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर नारियल का तेल सौंदर्य को निखारने का काम करता है। आप नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा के प्रकार और समस्या के आधार पर मॉइस्चराइजर, स्क्रब और हेयर ऑयल के रूप में कर सकते हैं। नारियल तेल में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में नारियल तेल का कैसे इस्तेमाल करें?
मुंहासे से लड़ने के लिए फेस वाश के रूप में
नारियल तेल में पाए जाने वाला फैटी एसिड त्वचा को संक्रमित होने से बचाते हैं। मुहांसे की समस्या से छुटकारा के लिए आप नारियल तेल को फेस वॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में नारियल तेल पिघलाएं और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब किसी भी आवश्यक तेल के 5 बड़े चम्मच जोड़ें, जो आपके चेहरे पर लगाने के लिए उपयुक्त हो। इस घरेलू फेस वॉश को जार में स्टोर करें और साबुन की जगह इसका इस्तेमाल करते रहें।
स्क्रब के तौर पर
स्क्रब त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर एक्सफोलिएट करने का काम करता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से आप घर पर ही होममेड स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप ग्राइंड कॉफी, आधा कप ब्राउन शुगर और एक चौथाई कप नारियल तेल को एक साथ मिलाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। चेहरे से पसीना, गंदगी और मेकअप हटाने के लिए आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए
नारियल तेल में पाए जाने वाले खनिज तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इसके लिए आप 2-3 बड़े चम्मच नारियल का तेल अपनी बाहों और पैरों पर लगाएं। चिकनी त्वचा पाने के लिए धीरे-धीरे हाथों से मसाज करें।