फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के नुस्खों या महंगे शैंपू नहीं, इन चीजों को खाने से रुकेगा बालों का झड़ना, होंगे मजबूत

Tue, 06 Oct 2020 10:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
stop hair fall what to eat in monsoon
hairfall

बालों का झड़ना आजकल लोगों की आम समस्या है। लेकिन ये समस्या तब परेशानी बन जाती है, जब नए बालों का उगना बंद हो जाता है। क्योंकि बालों के झड़ने के अनुपात में ही नए बालों का उगना भी जारी रहता है। जिसकी वजह से सिर पर बालों की संख्या कम नहीं दिखती। लेकिन अगर सिर पर बाल कम हो रहे हैं और नए बाल नहीं उग रहे। तो जरूरी है कि सभी तरह के नुस्खों के साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दें। क्योंकि शरीर में सही पोषण ना पहुंचने की वजह से भी बालों का झड़ना लगातार जारी रहता है। विटामिन ई, जिंक ये सब बालों की सेहत  के लिए बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें कि बालों को घना और मजबूत रखने के लिए किस तरह के आहार का सेवन आपको करना चाहिए।

 

stop hair fall what to eat in monsoon
protein - फोटो : pixabay
प्रोटीन की मात्रा

भोजन में प्रोटीन की मात्रा को अधिक रखें। बालों के निर्माण में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए सही खानपान की मदद से प्रोटीन वाली चीजों को खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए।

stop hair fall what to eat in monsoon
seeds - फोटो : pixa

ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली चीजों को खाने में जरूर लें। इसको खाने से बालों की चमक और नमी दोनों बढ़ती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड वाली चीजों जैसे सोयाबीन, कैनोला ऑयल, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stop hair fall what to eat in monsoon
अंडा, दूध - फोटो : सोशल मीडिया

बालों का झड़ना रोकने के लिए विटामिन ए का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये बालों के पतले होने की प्रक्रिया को रोकता है। विटामिन ए के स्त्रोत के रूप में गाजर, टमाटर, अंडे और साथ में दूध, डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
stop hair fall what to eat in monsoon
बादाम

बालों की सेहत सुधारने के लिए खाने में जिंक को शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है। तिल के बीज, अंडा साथ में चने, बादाम, मटर, लोबिया और दहीं जिंक का अच्छा स्त्रोत है। अपने भोजन में इन सब चीजों को शामिल करने से बालों के झड़ने की परेशानी को कम किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed