{"_id":"687f21aeec48656c330b80c0","slug":"step-by-step-guide-for-makeup-removal-tips-in-hindi-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Removal Tips: सही से मेकअप हटाना भी है बेहद जरूरी, जानिए इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Removal Tips: सही से मेकअप हटाना भी है बेहद जरूरी, जानिए इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Tue, 22 Jul 2025 11:02 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:02 AM IST
सार
Makeup Removal Tips: हल्का-सा मेकअप का टच-अप आपकी खूबसूरती को निखार देता है और आत्मविश्वास भर देता है। जानकार कहते हैं कि इसे सही समय पर और सही तरीके से हटाना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सही से मेकअप हटाना भी है बेहद जरूरी, जानिए इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- फोटो : Adobe stock
माइल्ड मेकअप रिमूवर
- फोटो : Adobe stock
माइल्ड मेकअप रिमूवर
अक्सर महिलाएं थकान या आलस के कारण मेकअप हटाए बिना ही सो जाती हैं, लेकिन यह स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। मेकअप रात भर चेहरे पर रहने से पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा सांस नहीं ले पाती, जिससे पिंपल्स, डलनेस और स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए चाहे दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मेकअप जरूर हटाएं। इसके लिए माइल्ड मेकअप रिमूवर, क्लींजिंग ऑयल या माइसेलर वाटर का इस्तेमाल करें। कॉटन पैड पर रिमूवर लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे साफ करें, ताकि स्किन को कोई नुकसान न हो।

आंखों के लिए अलग
- फोटो : Adobe stock
आंखों के लिए अलग
आई मेकअप हटाने के लिए हमेशा अलग और सौम्य आई मेकअप रिमूवर का उपयोग करें, क्योंकि आंखों की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है। मस्कारा, काजल और आईलाइनर को हटाते समय ध्यान रखें कि जोर से न रगड़ें। एक कॉटन पैड को रिमूवर में अच्छी तरह भिगो लें और उसे कुछ सेकंड्स तक आंखों पर रखें। इससे मेकअप ढीला हो जाएगा। फिर हल्के हाथों से पोंछते हुए आई मेकअप को साफ करें। यह तरीका आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना मेकअप हटाने में कारगर होता है।

अब फेस वॉश की बारी
- फोटो : Adobe stock
अब फेस वॉश की बारी
जब मेकअप पूरी तरह से कॉटन से हट जाए, तब एक माइल्ड फेस वॉश लें, जो आपकी स्किन टाइप का हो। ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग और ऑयली स्किन के लिए ऑयल-कंट्रोल फेस वॉश बेहतर रहता है। अब हल्के हाथों से फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज कर सामान्य या ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन पर बचा हुआ मेकअप, धूल-मिट्टी और अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है और स्किन फ्रेश, क्लीन तथा सांस लेने के लिए तैयार हो जाती है।

टोनर और मॉइश्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
टोनर और मॉइश्चराइजर
मेकअप हटाने और चेहरा धोने के बाद त्वचा अक्सर रूखी महसूस होती है, इसलिए उसे मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए लाइटवेट या हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का उपयोग करें, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही टोनर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, क्योंकि यह त्वचा का पीएच बैलेंस करता है, ओपन पोर्स को टाइट करता है और चेहरे को ताजगी प्रदान करता है। इन दोनों स्टेप्स को अपनाकर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रख सकती हैं।