Skin Care Tips: गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान, इन गलतियों को दोहराने से बचें
गर्मी के मौसम में स्किन केयर करते वक्त अगर आप कुछ गलतियां कर देंगे तो इससे आपकी त्वचा का ग्लो खोने लगेगा।
चेहरा धोने का रखें ध्यान
आज के समय में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, ऐसे में सुबह के अलावा शाम को सोने से पहले चेहरा जरूर धो लें। चेहरा धोने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, ताकि इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चेहरा धोते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप दिन में कई बार चेहरा धोएंगी, तो आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।
शीट मास्क है जरूरी
गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए शीट मास्क का इस्तेमाल करें। शीट मास्क आपको बाजार में बेहद कम दामों में मिल जाएंगे। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ग्लो करेगी। शीट मास्क खरीदते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
टोनर करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। ऐसे में स्किन केयर करते वक्त टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके उपयोग से त्वचा फ्रेश के साथ-साथ हेल्दी भी रहेगी। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। टोनर खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी जरूर परख लें। आप चाहें तो होममेड टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बहुत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से रहें दूर
गर्मी में चेहरे पर काफी पसीना आता है। ऐसे में ढेर सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से दूर ही रहें। कई बार ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने त्वचा और ज्यादा डल हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।