फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: ये मिट्टी है कई अभिनेत्रियों की खूबसूरती का राज, आप भी इस्तेमाल करके देख लें

Fri, 18 Apr 2025 02:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 18 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

यहां हम आपको एक ऐसी मिट्टी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
Skin Care tips how to use multani mitti for glowing face multani mitti kaise lagayen
ये मिट्टी है कई अभिनेत्रियों की खूबसूरती का राज - फोटो : Adobe stock

Skin Care: ग्लोइंग त्वचा के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचाते हैं। इसी के चलते एक बार फिर से लोगों का झुकाव अब घरेलू नुस्खों की तरफ होने लगा है। इसी के चलते अभिनेत्रियां भी घरेलू नुस्खे से अपना चेहरा चमकाती हैं। इसी के चलते हम आपको भी एक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।



दरअसल, कई अभिनेत्रियों ने अपने इंटरव्यू में ये बताया भी है कि वो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल अपने चेहरे को दमकाने के लिए करती हैं। इसी कारण हम आपको यहां मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल का तरीका भी बताएंगे और साथ ही में इसके इस्तेमाल के फायदे भी आपको गिनाएंगे, ताकि आप भी अपने चेहरे को कम पैसे में चमका सकें। 

Skin Care tips how to use multani mitti for glowing face multani mitti kaise lagayen
मुल्तानी मिट्टी से बना सकते हैं क्लीनिंग पैक - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी से बना सकते हैं क्लीनिंग पैक

चेहरे को साफ करने के लिए यदि आप क्लीनिंग फेस पैक बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
Skin Care tips how to use multani mitti for glowing face multani mitti kaise lagayen
मुल्तानी मिट्टी से बना सकते हैं क्लीनिंग पैक - फोटो : Adobe stock
अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल डालें। आखिर में आधा चम्मच शहद डालते हुए इस पैक को मिक्स करें। बस ये पैक तैयार है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care tips how to use multani mitti for glowing face multani mitti kaise lagayen
मुल्तानी मिट्टी से बना सकते हैं क्लीनिंग पैक - फोटो : Adobe stock
इसके बाद पैक की एक लेयर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे तक इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो लें और फिर अच्छे मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Skin Care tips how to use multani mitti for glowing face multani mitti kaise lagayen
जान लें इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
जान लें इसके फायदे

यदि आप नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो सबसे पहले तो ये आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करेगा। खासतौर पर जब आप गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी से बना पैक इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके चेहरे का अतिरिक्त तेल कंट्रोल रहेगा और चेहरे पर पसीना कम आएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed