फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Benefits On Face: चेहरे पर दूध लगाने के हैं ये पांच फायदे, जानकर करने लगेंगे इस्तेमाल

Thu, 16 Jun 2022 12:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Skin Care Tips How To Apply Raw Milk For Skin Pigmentation And Wrinkles In Hindi
milk remedies - फोटो : iStock

दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है। क्योंकि इसमे विटामिन, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए दूध को डाइट में शामिल करने की सलाह भी दी जाती है। दूध के साथ ही दूध से बने प्रोडक्ट घी, पनीर, दही इन सबके भी काफी फायदें हैं। वहीं दूध को चेहरे पर भी लगाने के बहुत सारे फायदे हैं। कच्चा दूध अगर चेहरे पर लगाया जाए तो ना केवल चेहरे पर चमक आती है बल्कि स्किन और भी ज्यादा सॉफ्ट और यंग दिखने लगती है। तो चलिए जानें कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के कौन से फायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें। 


 
Skin Care Tips How To Apply Raw Milk For Skin Pigmentation And Wrinkles In Hindi
dry skin - फोटो : Pixabay
ड्राई स्किन को करता है मॉइश्चराइज

अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो कच्चे दूध को लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। ये स्किन पर नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। जिससे त्वचा साफ होकर चमकने लगती है। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच कच्चा दूध लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। फिर इस घोल को चेहरे पर कॉटन बॉल की मदद से लगाकर छोड़़ दें। जब ये हल्का सा सूखने लगे तो कॉटन बॉल की मदद से साफ कर लें। ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कच्चा दूथ क्लींजिंग का प्राकृतिक स्त्रोत है। 

Skin Care Tips How To Apply Raw Milk For Skin Pigmentation And Wrinkles In Hindi
scars - फोटो : pixabay
दाग धब्बे होंगे कम

अगर चेहरे पर एक्ने वगैरह परेशान करते हैं और दाग-धब्बे रह जाते हैं। तो कच्चे दूध में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। सेंसेटिव और ड्राई स्किन पर ये काफी अच्छा असर दिखाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips How To Apply Raw Milk For Skin Pigmentation And Wrinkles In Hindi
milk

कच्चा दूध प्राकृतिक टोनर का भी काम करता है। बस कच्चे दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसमे कॉटन बॉल को डुबो लें। फिर इससे चेहरे को साफ करें। चेहरे पर चमक आएगी और ने पूरी तरह से टोनर का ही काम करते दिखेगा। 

विज्ञापन
Skin Care Tips How To Apply Raw Milk For Skin Pigmentation And Wrinkles In Hindi
face - फोटो : pixa

कच्चे दूध में विटामिन ए और बी की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद मिलती है। वहीं कच्चे दूध की मदद से कोलेजन का भी निर्माण होता है। जिससे बढ़ती उम्र में चेहरे पर आने वाली डलनेस और रूखेपन को ये दूर कर निखार लाने में मदद करता है। 


अस्वीकरण: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी तरह के त्वचा पर प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed