फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: सर्दियों में खो गया है स्किन का ग्लो तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, देखकर लोग करेंगे त्वचा की तारीफ

Mon, 12 Feb 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 Feb 2024 09:14 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में आप निखरती त्वचा पाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा का रूखापन भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Skin Care tips for winters rukhi twacha ko mulayam kaise banaye
Skin Care - फोटो : istock

Skin Care: गर्मियों मे त्वचा काफी खिली-खिली रहती है, लेकिन सर्दियों की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल हो जाती है। इस मौसम में त्वचा का रूखापन अलग से दिखाई देना लगता है, जिनकी त्वचा पहले से ही ड्राई होती है, उनको तो सर्दियों के मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।



ऐसे में सर्दी के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है। वैसे तो स्किन को नमी देने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट मिल जाते हैं, लेकिन इनका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है। ऐसे में बहुत से लोग त्वचा के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं।

अगर आपको ये समझ नहीं आता है कि, किन चीजों का इस्तेमाल आप त्वचा की नमी बरकरार रखने में कर सकते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या दूर हो सकती है। 

Skin Care tips for winters rukhi twacha ko mulayam kaise banaye
Skin Care

नारियल तेल

त्वचा की बरकरार रखने के लिए नारियल तेल सबसे बेहतर विकल्प है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और ये स्किन को मुलायम और नरम बनाए रखता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Skin Care tips for winters rukhi twacha ko mulayam kaise banaye
Skin Care - फोटो : Pixabay

एलोवेरा

एलोवेरा जेल सर्दियों के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है, जिस वजह से त्वचा का रूखापन दूर होता है। ये सर्दियों में होने वाली खुजली, ड्राइनेस, रेडनेस और सूजन को भी कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care tips for winters rukhi twacha ko mulayam kaise banaye
Skin Care

हल्दी 

हल्दी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई हो गई है तो ये स्किन में होने वाली इचिंग, ड्राइनेस को दूर करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको थोड़ी सी हल्दी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर इसे लगाएं। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
Skin Care tips for winters rukhi twacha ko mulayam kaise banaye
Skin Care - फोटो : vitamin e

विटामिन ई

सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप स्किन को हेल्दी रखने और भरपूर पोषण देने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल जरूर कर सकते हैं। यह शुष्क त्वचा की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed