फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: रूखी त्वचा वाले लोगों को रहना चाहिए इन चीजों से दूर, वरना धीरे-धीरे खो जाएगा चेहरे का ग्लो

Mon, 17 Feb 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Feb 2025 11:37 AM IST
सार

अगर आपकी त्वचा अक्सर रूखी और बेजान लगती है, तो आपको कुछ खास चीजों से बचना चाहिए। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल लगातार करेंगे तो इससे आपकी त्वचा और खराब हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Skin care Tips avoid these things if you have dry skin
रूखी त्वचा वाले लोगों को रहना चाहिए इन चीजों से दूर - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। हमेशा उसी के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन वालों के लिए तो ज्यादा परेशानी नहीं होती है, दिक्कत सामने आती है उन लोगों के सामने जिनकी त्वचा रूखी होती है। रूखी त्वचा वाले यदि अपनी स्किन का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके चेहरे की रंगत धीरे-धीरे खोने लगती है।


इसी के चलते हम यहां आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको दूर ही रहना चाहिए। यदि आप इन चीजों के इस्तेमाल से दूर रहेंगे तो आपकी त्वचा भी दमकती रहेगी। 
Skin care Tips avoid these things if you have dry skin
गर्म पानी से न नहाएं - फोटो : iStock

गर्म पानी से न नहाएं

गर्म पानी त्वचा की नमी को कम करने का काम करता है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा रूखी है, तब तो इसके इस्तेमाल से दूर ही रहें। यदि आप ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहते हैं तो पानी को एकदम हल्का गुनगुना ही रखें, ताकि इससे त्वचा पर किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए। 
 

Skin care Tips avoid these things if you have dry skin
ज्यादा हार्श साबुन से रहें दूर - फोटो : Freepik

ज्यादा हार्श साबुन से रहें दूर

बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से साबुन और फेशवॉश मिलता है। ऐसे में हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से साबुन और फेसबॉश खरीदें, क्योंकि ज्यादातर साबुन और फेस वॉश में केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा से नेचुरल ऑयल निकाल देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin care Tips avoid these things if you have dry skin
ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe stock

ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें

ज्यादा स्क्रब करने से भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से त्वचा की ऊपरी परत कमजोर पड़ने लगती है, जिस वजह से त्वचा का रूखाप बढ़ जाता है। इसलिए अपनी त्वचा को देखते हुए हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें।  

विज्ञापन
Skin care Tips avoid these things if you have dry skin
हीटर और एसी से बनाएं दूरी - फोटो : AdobeStock

हीटर और एसी से बनाएं दूरी 

यदि आपकी त्वचा रूखी है तो हीटर या AC में ज्यादा न बैठें। इसमें रहने से स्किन की नमी खत्म हो जाती है और त्वचा खुरदरी हो सकती है। यदि आपको बैठना पड़ रहा है तो बॉडीलोशन इस्तेमाल करने की जगह नारियल तेल से त्वचा को मॉइस्चराइज करें।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed