फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: हर उम्र में चाहिए दमकती त्वचा तो फेशियल के बाद ना करें ये गलतियां

Tue, 02 May 2023 11:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 02 May 2023 11:48 AM IST
सार

 क्या आप जानते हैं कि फेशियल कराने के बाद अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आप कम उम्र में ही बूढ़ी लगने लगेंगी। 

विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these things after facial if you want glowing skin
facial - फोटो : facial

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में हर किसी को अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिस वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती हैं। चेहरे पर पिंपल्स आना तो काफी आम बात है। ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे पर फेशियल कराती हैं। फेशियल कराने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है। इसके साथ ही आपकी त्वचा और ज्यादा हेल्दी हो जाती है।



क्या आप जानते हैं कि फेशियल कराने के बाद अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आप कम उम्र में ही बूढ़ी लगने लगेंगी। इन बातों का ध्यान रखने कि लिए कई ब्यूटी एक्सपर्ट ने भी कहा है। इसी के चलते फेशियल कराने के बाद आपको कई बातों को अपने दिमाग में रखना है। अगर आप इन बातों का ख्याल नहीं रखेंगी तो फेशियल आपको फायदा पहुंचाने की बजाए उल्टा नुकसान पहुंचा सकता है।

Skin Care Tips avoid these things after facial if you want glowing skin
makeup - फोटो : istock

मेकअप से रहें दूर

फेशियल के बाद आपकी स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में अगर आप फेशियल के तुरंत बाद मेकअप करेंगी तो इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

Skin Care Tips avoid these things after facial if you want glowing skin
Sun light - फोटो : Pixabay

धूप में जानें से बचें

फेशियल कराने के बाद तुरंत धूप में निकलने से बचें। अगर आप पार्लर से फेशियर कराने के बाद धूप और धूल में बाहर निकलेंगी तो आपको कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। अगर बाहर जाना बेहद जरूरी है तो चेहरे को कवर करके ही निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these things after facial if you want glowing skin
face wash

फेसवॉश से बनाएं दूरी

अगर आपने फेशियल कराया है तो कोशिश करें कि कुछ दिनों तक फेसवॉश का इस्तेमाल ना करें। अगर आप फेशियल के बाद फेसवॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके फेशियल का असर भी बेअसर हो सकता है।

विज्ञापन
Skin Care Tips avoid these things after facial if you want glowing skin
skin care - फोटो : istock

स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें

फेशियल के बाद स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से दूरी बना लेनी चाहिए। फेशियल के बाद आपका चेहरा अंदर तक क्लीन हो जाता है। ऐसे में अगर आप इसके बाद भी स्क्रब करती हैं, तो आपकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed