फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 की उम्र के बाद भी त्वचा दिखेगी जवां, बस इस तरह से करें देखभाल

Mon, 28 Sep 2020 04:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
skin care routine after forty
kareena kapoor - फोटो : instagram

40 की उम्र के बाद त्वचा का कोलेजन कम होने लगता है। साथ ही नेचुरल ऑयल और इलास्टिन भी घटने लगता है। ऐसे में चेहरे पर त्वचा ड्राई दिखने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स दिखती हैं। जिसकी वजह से चेहरे से उम्र झलकने लगती है और त्वचा पहले की तरह जवां नहीं नजर आती है। अगर बढ़ती हुई उम्र में त्वचा की थोड़ी सी देखभाल की जाए तो इसे जवां दिखाया जा सके। 

skin care routine after forty
malaika arora - फोटो : instagram

40 की उम्र के बाद त्वचा को सही डाइट और स्किन की देखभाल की जरूरत होती है। जिससे कि हमेशा यंग नजर आए। तो चलिए जानें कैसे रखें त्वचा का ख्याल।

skin care routine after forty
malaika arora - फोटो : social media
स्क्रब है जरूरी

अगर चाहती हैं कि बढ़ती उम्र के निशान को कम किया जाए तो स्किन को स्क्रब करना ना भूलें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार बेहतरीन किस्म के स्क्रब का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care routine after forty
face pack - फोटो : instagram
मॉइश्चराइजर

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और वो ड्राई दिखने लगती है। इससे त्वचा का लचीलापन खत्म हो जाता है। त्वचा की नमी को बरकरार रखना है तो चेहरे नॉन फोम क्लींजर से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना कभी ना भूलें। ये स्किन को शाइन देने के साथ ही ड्राईनेस दूर करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
skin care routine after forty
priyanka chopra - फोटो : instagram
डार्क स्पॉट करेक्टर

बढ़ती उम्र में चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट और एजिंग के निशान दिखने लगते हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि विटामिन सी को त्वचा के लिए इस्तेमाल में लाएं। जितना हो सके विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। वहीं विटामिन सी युक्त डार्क स्पॉट करेक्टर को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे से पिग्मेंटेशन कम हो जाते हैं। वहीं आप चाहे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर किसी मेटिकेटेड क्रीम का भी इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed