हम अक्सर यह सुनते और देखते आ रहे हैं कि सब्जी में नमक कम खाना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। कई बार ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। इसके बावजूद भी नमक हमारे बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आइए हम आपको बताते हैं नमक के फायदे के बारे में...
2 of 5
salt water
- फोटो : social media
नमक के पानी से नहाने से शरीर में मौजूद गंदगी, प्रदूषण और हानिकारक बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं। नमक शरीर को साफ और चमकदार बना देता है। नहाने के पानी को गुनगुना कर लें उसमें एक कप नमक डाल लें फिर नमक को पानी में अच्छे से घोल लें। अब इस पानी में करीब दस से पंद्रह मिनट के लिए बैठें, इसके बाद आप नॉर्मल पानी से नहा लें।
3 of 5
salt skin
- फोटो : social media
आप नमक का इस्तेमाल स्किन टोनर के तौर पर भी कर सकते हैं। यह आपके त्वचा को कील-मुहांसे से बचाता है। साथ की आपके स्किन के पोर्स को खोलता है।
4 of 5
salt face care
- फोटो : social media
आपके स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को भी हटाने का काम करता है नमक। इसके लिए आप एक चौथाई कप नमक में नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। अपने चेहरे के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लगाएं फिर इसे नार्मल पानी से साफ कर लें।
चार चम्मच शहद में कुछ समुद्री नमक को मिलाएं फिर उसे अच्छे से पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। करीब 15 से 20 मिनट बाद इसे हल्के गर्म पानी से मसाज करते हुए साफ करें, थोड़ी देर बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें, ऐसा करने से आपका चेहरा निखर जाएगा।