फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटी एड़ियों के दर्द से हो गई हैं परेशान तो ट्राई करें ये टिप्स, फौरन मिलेगी राहत

Sat, 16 May 2020 09:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 16 May 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
simple tricks to cure crack heels in home just five minute

फटी हुई एड़ियां पैरों की सुंदरता बिगाड़ने का काम तो करती ही हैं। इसके साथ ही इनमें दर्द भी होता है जो कि काफी तकलीफदेह हो जाता है। अक्सर महिलाओं के साथ देखा गया है कि सर्दियों में उन्हें फटी एड़ियों की शिकायत होती है। लेकिन कुछ लोगों को हर मौसम में ये समस्या परेशान करती है। अगर सर्दियों के अलावा हर मौसम में एड़ी की ड्राई स्किन तकलीफ दे रही है तो एक बार इन नुस्खों को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।


 
simple tricks to cure crack heels in home just five minute
दूध और गुलाब की पंखुड़ियां

अगर पैरों की ड्राईनेस और फटी एड़ी से परेशान हैं तो उपाय बहुत काम का है। एक टब में गर्म पानी लेकर उसमें एक कप दूध डालें और साथ में गुलाब की पंखुड़ियां और नीम की कुछ पत्तियां भी। साथ ही तेल की कुछ बूंदे डालकर मिला लें। अब इस पानी में बीस मिनट तक पैर डुबोकर बैठे रहें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगातार कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही पैर के डेड स्किन को हटाने और फटी हुईं एड़ियों को भरने में मदद मिलेगी।



 
simple tricks to cure crack heels in home just five minute
तेल की मसाज

सबसे आसान और कारगर नुस्खा है फटी हुई एड़ियों को भरने का। इसमें तीन तरह के तेल को मिलाकर उससे मसाज की जाती है। इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑइल, जैतून का तेल और बादाम के तेल को मिला लें। अब इस मिक्सचर वाले तेल से एड़ियों की मसाज करें। इसके बाद पैरों में पेट्रोलिय जेली की एक परत लगा दें। जिससे कि तेल एड़ियां अच्छे से सोख सकें। रात को सोने से पहले रोजाना ये प्रक्रिया करने के बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों से राहत मिल जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
simple tricks to cure crack heels in home just five minute
केला और शहद

फटी एड़ियों से राहत दिलाने में केला और शहद भी मदद कर सकते हैं। क्योंकि केला नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है और शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। केले को लेकर उसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर एड़ियों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गर्म पानी से धो दें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें। 



 
विज्ञापन
simple tricks to cure crack heels in home just five minute
- फोटो : Pixabay
नमक और प्यूमिक स्टोन
पैरों को रोजाना प्यूमिक स्टोन से साफ करने से डेड स्किन हटती है। अगर फटी एड़ियां परेशान करती हैं तो एक चम्मच नमक और उसमें कुछ बूंद तेल की मिलाकर उसे एड़ियों पर लगाएं। प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से साफ करें। लेकिन ध्यान रखे कि एड़ियों को चोटिल न कर लें। इसके बाद साबुन से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed