फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Care Tips: आईलाइनर लगाकर सोने के 5 बड़े नुकसान, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए

Sun, 23 Mar 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 23 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

यदि आप भी आंखों में आईलाइनर लगाकर सो जाती हैं तो आपको इसके नुकसानों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
side effects of using eyeliner while sleeping
आईलाइनर लगाकर सोने के 5 बड़े नुकसान, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए - फोटो : Adobe stock
Eye Care Tips: मेकअप एक ऐसी आर्ट है, जिसे अगर सही तरह से किया जाए तो ये खूबसूरती को बढ़ा देता है, लेकिन यदि मेकअप को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसकी वजह से न सिर्फ सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है, बल्कि इससे कई परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। यहां हम आपको आईलाइनर से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे।


दरअसल, अक्सर कुछ महिलाएं रात के समय लाइनर लगाकर सो जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों पर काफी गहरा असर पड़ता है। हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि रात से समय लाइनर लगाकर सोने से आंखों को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। 
side effects of using eyeliner while sleeping
बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा - फोटो : freepik.com

बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा

आंखों में न सिर्फ लाइनर बल्कि कोई भी मेकअप लगाकर सोने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आई लाइनर में ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो आंखों के लिए खतरा हैं। इसलिए जब भी रात को सोएं तो मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके लाइनर को हटा दें। 

side effects of using eyeliner while sleeping
होने लगती है जलन - फोटो : Freepik.com
होने लगती है जलन

आंखों में लाइनर लगाकर सोने से आंखों में जलन की संभावना पैदा हो सकती है। क्योंकि सोते समय जब आंखें बंद होती हैं तो लाइनर में पाए जाने वाले कण आंखों के अंदर चले जाते हैं, जिस वजह से सुबह तक आपके आंखों में जलन हो सकती है। कई बार तो आंखों में सूजन तक आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of using eyeliner while sleeping
डार्क सर्कल की समस्या - फोटो : iStock

डार्क सर्कल की समस्या 

इस समस्या से तो आजकल ज्यादातर लोग ही परेशान हैं। यदि आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि कहीं आप भी तो लाईनर लगाकर नहीं सो जातीं। इसकी वजह से भी डार्क सर्कल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए सोने से पहले आईमेकअप को रिमूवर से साफ करें और फिर चेहरे को क्लींजर से धो लें। 

विज्ञापन
side effects of using eyeliner while sleeping
आंखों की रोशनी पर पड़ेगा प्रभाव - फोटो : Freepik.com

आंखों की रोशनी पर पड़ेगा प्रभाव

कई बार तो लाइनर लगाकर सोने से परेशानी इस कदर बढ़ जाती है, कि इसकी वजह से आंखों की रोशनी तक पर प्रभाव पढ़ने लगता है। आंखे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। ऐसे में यदि इसमें कोई केमिकल लगातार जा रहा है, तो इससे रोशनी पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed