फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Perfume On Skin: क्या आप भी स्किन पर लगाते हैं परफ्यूम? जानिए इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स

Tue, 17 Jun 2025 03:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

Side Effect Of Using Perfume On Skin: ऐसा माना जाता है कि यदि परफ्यूम को स्किन पर लगाया जाए तो इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। पर, क्या आप इसके नुकसानों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो जरूर पढ़ें ये खबर........ 

विज्ञापन
side effect of using perfume on skin in hindi
स्किन पर परफ्यूम लगाने के नुकसान - फोटो : Adobe stock

Side Effect Of Using Perfume On Skin: गर्मी का मौसम है। इस मौसम में हर कोई परफ्यूम को अपना दोस्त बना लेता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में पसीना काफी ज्यादा आता है, जिस कारण शरीर में से बदबू आने लगती है। ऐसे में परफ्यूम इस बदबू से आपको छुटकारा दिलाता है। 



ऐसा माना जाता है कि यदि परफ्यूम को स्किन पर लगाया जाए तो इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। इसलिए लोग कलाई या फिर गर्दन पर इसे लगाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि स्किन पर परफ्यूम लगाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यहां हम आपको स्किन पर परफ्यूम लगाने के नुकसान आपको बताने जा रहे हैं। 

side effect of using perfume on skin in hindi
एलर्जी की संभावना - फोटो : Adobe stock
एलर्जी की संभावना

यदि आप स्किन परफ्यूम लगाते हैं तो उसमें मौजूद केमिकल्स स्किन पर रैश, खुजली, लाल चकत्ते या जलन का कारण बन सकते हैं। कई बार तो सस्ते परफ्यूम की वजह से दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर तक की सलाह लेनी पड़ सकती है। इसलिए जितना हो सके स्किन पर परफ्यूम लगाने से बचें। 

 
side effect of using perfume on skin in hindi
डार्क स्पॉट्स - फोटो : Adobe stock
डार्क स्पॉट्स 

हम सभी पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही परफ्यूम लगाते हैं। ऐसे में यदि आप स्किन पर परफ्यूम लगाकर तुरंत बाहर जाएंगे तो फोटो सेंसिटिव रिएक्शन हो सकता है। इसकी वजह से स्किन पर काले धब्बे हो सकते हैं। पिग्मेंटेशन की वजह से आपका लुक भी खराब हो सकता है। इसलिए यदि स्किन पर परफ्यूम अप्लाई कर रहे हैं तो तुरंत बाहर न निकले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using perfume on skin in hindi
बढ़ेगी त्वचा की ड्राईनेस - फोटो : Adobe stock
 बढ़ेगी त्वचा की ड्राईनेस

अक्सर जब हम स्किन पर परफ्यूम अप्लाई करते हैं तो अल्कोहल-बेस्ड परफ्यूम स्किन से नैचुरल नमी खींच लेता है। इस कारण त्वचा अपने आप रूखी हो जाती है। इसकी वजह से स्किन तो काफी डल हो जाती है। इसलिए स्किन पर परफ्यूम लगाने से बचें। 

 
विज्ञापन
side effect of using perfume on skin in hindi
स्किन पर होगी इरिटेशन
स्किन पर होगी इरिटेशन

ज्यादातर लोग गले पर परफ्यूम लगाते हैं या फिर कलाई पर। ऐसे में एक ही जगह पर बार-बार परफ्यूम जगह लगाने से स्किन लाल और सेंसिटिव हो सकती है, जिससे जलन या जलने जैसी फीलिंग हो सकती है। इसलिए हर दिन एक ही त्वचा पर परफ्यूम लगाने से बचें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed