फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: हर दिन फाउंडेशन लगाना पड़ सकता है भारी, स्किन को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

Wed, 23 Jul 2025 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

Side Effect Of Using Foundation On Face: आज के समय में महिलाओं से लेकर पुरुष भी चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके लाभ तो हर कोई जानता है, हम आपको इसके नुकसान बताएंगे। 

विज्ञापन
side effect of using foundation on face in hindi foundation ke kya nuksan hain
चेहरे पर हर दिन लगाती हैं फाउंडेशन, जान लें इसके बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

Side Effect Of Using Foundation On Face: सही से मेकअप करने से न सिर्फ चेहरा खूबसूरत बनता है बल्कि इस कारण आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी वजह से आज के समय में न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी प्रतिदिन मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे की कमियां छिप जाती हैं और चेहरा खिल जाता है।



मेकअप के अहम प्रोडक्ट्स की बात करें तो फाउंडेशन को सबसे खास माना है। इसे लोग अपनी-अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदते हैं। ये चेहरे पर अच्छा बेस तैयार करता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन आपके चेहरे को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है।

जी हां, फाउंडेशन मेकअप का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसे लंबे समय तक और रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा को कुछ नुकसान हो सकता है। खासकर अगर आप गलत प्रोडक्ट या बिना स्किन केयर के इस्तेमाल करें। आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं। 

side effect of using foundation on face in hindi foundation ke kya nuksan hain
पोर्स होंगे ब्लॉक - फोटो : Adobe stock
पोर्स होंगे ब्लॉक

अगर आप प्रतिदिन चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन के पोर्स धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं। जिसकी वजह से स्किन पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। कई बार तो इसकी वजह मुंहासों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ भी जाती है, जो काफी दिक्कत देती है। 

 
side effect of using foundation on face in hindi foundation ke kya nuksan hain
एलर्जी और रैशेज - फोटो : Adobe stock
एलर्जी और रैशेज 

यदि आप सस्ते और लोकल फाउंडेशन का इस्तेमाल हर दिन अपने चेहरे पर कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कुछ फाउंडेशन में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी, खुजली या रैश हो सकते हैं। ये दिक्कत सबसे ज्यादा उन लोगों को होती है, जिनकी त्वचा संवेदनशील त्वचा वालों को होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using foundation on face in hindi foundation ke kya nuksan hain
स्किन का संतुलन बिगड़ेगा - फोटो : Adobe stock
स्किन का संतुलन बिगड़ेगा

सस्ता फाउंडेशन हर दिन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसकी वजह से स्किन की नमी कम हो सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि ज्यादा फाउंडेशन के इस्तेमाल से स्किन पर अतिरिक्त तेल भी जमने लगता है, जो आगे जाकर मुंहासों का कारण बनता है। 

 
विज्ञापन
side effect of using foundation on face in hindi foundation ke kya nuksan hain
त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होना - फोटो : Adobe stock
त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होना

हर दिन भारी मात्रा में फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। खासतौर पर अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर किसी सस्ते से फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी वजह से आपका चेहरा डल होने लगता है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed