फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Water Side Effect: बार-बार चेहरे पर लगाते हैं गुलाब जल तो इसके नुकसान जान लें

Thu, 20 Mar 2025 03:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 20 Mar 2025 03:09 PM IST
सार

यदि आप भी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के चेहरे पर बार-बार गुलाब जल लगाते हैं तो इसके नुकसान जान लें। 

विज्ञापन
Rose Water Side Effect in hindi gulab jal lagane ke nuksan
बार-बार चेहरे पर लगाते हैं गुलाब जल तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Rose Water Side Effect: आज-कल लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह दादी-नानी के बताए नुस्खों को अपनाना सही समझते हैं। इन्हीं नुस्खों में शामिल है गुलाब जल का इस्तेमाल। दरअसल, आपने कभी न कभी किसी न किसी को ये कहते सुना होगा कि गुलाब जल चेहरे को काफी फायदा पहुंचाता है। इसी के चलते लोग अक्सर बिना किसी की सलाह के बार-बार चेहरे पर गुलाब जल लगाते हैं।


पर, क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि गुलाब जल हर किसी को सूट नहीं करता है। ऐसे में यदि आप बार-बार इसे अपनी त्वचा पर लगाएंगे तो इसके कई नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको भी इसका लाभ मिल सके। 
Rose Water Side Effect in hindi gulab jal lagane ke nuksan
बढ़ सकता है त्वचा का रूखापन - फोटो : Adobe stock

बढ़ सकता है त्वचा का रूखापन

यदि आप अपने चेहरे पर अत्याधिक गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों की त्वचा पहले से ही काफी ड्राई है, ऐसे लोगों को तो गुलाब जल के इस्तेमाल से बचना ही चाहिए। वहीं जिन लोगों की त्वचा ऑयली है वो लोग भी सोच-समझ कर ही इसका इस्तेमाल करें। 

Rose Water Side Effect in hindi gulab jal lagane ke nuksan
एलर्जी का संभावना बढ़ेगी - फोटो : Adobe stock

एलर्जी का संभावना बढ़ेगी

अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो आपको गुलाब जल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। यदि आप बार-बार गुलाब जल इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या रेडनेस हो सकती है। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले पैच टेस्ट करें। इसके लिए थोड़ा गुलाब जल हाथ या गर्दन पर लगाकर 10 मिनट तक देखें, अगर कोई रिएक्शन नहीं होता, तभी चेहरे पर लगाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Water Side Effect in hindi gulab jal lagane ke nuksan
हो सकता है सनबर्न - फोटो : Adobe stock

हो सकता है सनबर्न

यदि आप गुलाब जल लगाकर तुंरत घर से बाहर धूप में निकल जाते हैं तो आपको सनबर्न आपको परेशान कर सकता है। यदि इस्तेमाल के तुंरत बाद आपको बाहर जाना है तो गुलाब जल में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आप सनबर्न से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Rose Water Side Effect in hindi gulab jal lagane ke nuksan
हो सकता है सनबर्न - फोटो : Adobe stock

प्राकृतिक ऑयल होगा खत्म

गुलाब जल में पाए जाने वाले तत्व त्वचा का प्राकृतिक ऑयल खत्म कर देते हैं। जिसकी वजह से त्वचा बेजान और संवेदनशील होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए दिन में 1-2 बार ही गुलाब जल का इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed