फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन वीक 2024: रोज डे पर चाहिए गुलाबी निखार तो इस तरह से हों तैयार, पार्टनर भी देखकर नजरें नहीं हटा पाएगा

Wed, 07 Feb 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Feb 2024 09:20 AM IST
सार

अगर आप रोज डे के दिन गुलाबी निखार पाना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
rose day 2024 simple makeup tips for beginners for rose day
रोज डे

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। ये दिन 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को लाल रंग का गुलाब देकर उनसे अपने प्यार का इजहार करता है। रोज डे के दिन लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए उन्हें डेट पर लेकर जाते हैं। ऐसे में हर लड़की ये चाहती है, कि वो अपनी डेट पर सबसे खूबसूरत दिखे। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो हम आपको इस खास दिन को और खास बनाने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।



दरअसल, अगर आप खास तरह से तैयार होकर अपनी डेट पर जाएंगी, तो आपका लुक ना सिर्फ खूबसूरत दिखेगा, बल्कि आपका पार्टनर आपको देखकर आप पर से नजरें नहीं हटा पाएगा। इसके लिए आपको बस सही तरह से मेकअप करना है, और सही मेकअप का चयन करना है। मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि रोज डे के दिन आप गुलाबी शेड का मेकअप इस्तेमाल करें। 

rose day 2024 simple makeup tips for beginners for rose day
रोज डे - फोटो : istock

बेस का रखें ध्यान

रोज डे की डेट के लिए तैयार होते वक्त आपको ध्यान रखना है, कि बेस आपके स्किन टोन के हिसाब से ही हो। अगर ऐसा नहीं होगा, तो आपका मेकअप खराब हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने डार्क सर्कल और चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाएं। इसके बाद पूरेे चेहरे पर सही तरह से फाउंडेशन लगाएं। 

rose day 2024 simple makeup tips for beginners for rose day
रोज डे - फोटो : pixabay

ब्लश है सबसे जरूरी

रोज डे के दिन अगर आप गुलाबी मेकअप करना चाहती हैं, तो ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। गुलाबी रंग का ब्लश आपके गालों के निखार को और बढ़ा देगा। इसके साथ ही ब्लश लगाने के बाद हाइलाइटर का इस्तेमाल जरूर करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rose day 2024 simple makeup tips for beginners for rose day
रोज डे

आई मेकअप

अपनी आंखों पर आप गुलाबी रंग के आईशैडो का इस्तेमाल अगर करेंगी, तो आपका लुक प्यारा लगेगा। अगर आपको ज्यादा पिंक नहीं पसंद है, तो आप एकदम लाइट पिंक आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
rose day 2024 simple makeup tips for beginners for rose day
रोज डे - फोटो : istock

लिपस्टिक

रोज डे के दिन या तो गुलाबी या फिर डार्क लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले लाइट पिंक रंग का लिप लाइनर लगाएं और फिर उसके साथ लिपस्टिक लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed