{"_id":"674fd3153094b9913200cb19","slug":"right-way-to-use-comb-in-hindi-balon-me-kanghi-karne-ka-sahi-tareeka-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: बाल कंघी करते समय की गई इन गलतियों से बढ़ता है गंजापन, आप भी संभल जाइए","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: बाल कंघी करते समय की गई इन गलतियों से बढ़ता है गंजापन, आप भी संभल जाइए
Hair Care Tips: क्या आपके बाल भी लगातार झड़ रहे हैं ?, क्या आपके बाल झाड़ू की तरह डल और रूखे दिखने लगे हैं ? अगर हां तो आपको संभलने की जरूरत है। दरअसल, बालों का झड़ना और इनकी चमक खोना आज के समय में काफी आम समस्या हो गई है।
इस समस्या के समाधान के लिए बाजार में कई हेयर केयर प्रोडक्ट मिलने लगे हैं। इसके अलावा तमाम तरह के हेयर केयर ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं, लेकिन कई बार से सब चीजें कोई लाभ नहीं पहुंचाती। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर बाल झड़ने और रूखेपन का कारण कुछ और नहीं बल्कि गलत तरह से कंघी करना होता है। सुन के अजीब लगा ना लेकिन ये सच है।
यदि आप बालों में कंघी करते समय कुछ गलतियां करेंगे तो आपके बाल झाड़ू की तरह दिखने लगेंगे। इसके साथ-साथ बालों का झड़ना कभी बंद नहीं होगा, भले ही आप कितने भी प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 7
गीले बालों में कंघी करना
- फोटो : Adobe stock
गीले बालों में कंघी करना
अक्सर लोग जल्दबाजी के चक्कर में गीले बालों में ही कंघी करने लगते हैं। ऐसा करने से बाल झड़ने से लेकर बालों में दोमुंहे होने की समस्या बढ़ सकती है। अगर कंघी करनी जरूरी हो, तो चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें, ताकि ये ज्यादा उलझें नहीं।
3 of 7
खराब कंघी इस्तेमाल करना
- फोटो : Freepik
खराब कंघी इस्तेमाल करना
ज्यादातर लोगों को ये कहते सुना जाता है कि कंघी को कहीं से भी खरीद लो, इसकी क्वालिटी से कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि ऐसा नहीं है। खराब कंघी बालों में रगड़ पैदा करती है, जिससे बाल टूट सकते हैं। हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाली और चिकनी कंघी का चयन करें। आजकल नीम की लकड़ी वाली कंघी काफी चलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जड़ों से कंघी करना
- फोटो : Adobe stock
जड़ों से कंघी करना
ये सबसे गलत तरीका होता है। बाल कंघी करने के लिए सबसे पहले बालों के सिरे को सुलझाना चाहिए। सिरों को सुलझाने के बाद ही धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें, इससे बाल सही से सुलझते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बालों पर जोर आजमाना
- फोटो : Adobe stock
बालों पर जोर आजमाना
कंघी करते वक्त यदि बाल हल्के से भी उलझते हैं तो लोग उसपर जोर आजमाने लगते हैं। जबकि बालों में उलझन होने पर जोर से कंघी करना बालों को कमजोर कर सकता है। इसलिए हमेशा धैर्य से काम लें और हल्के हाथों से कंघी करें, इससे बाल टूटने से बचे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।