{"_id":"68206f8f888bfa705402ec43","slug":"right-way-to-apply-sunscreen-to-prevent-tanning-in-hindi-sunscreen-lagane-ka-sahi-tareeka-2025-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunscreen Applying Tips: सनबर्न से बचना है तो सनस्क्रीन के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें ये बातें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Sunscreen Applying Tips: सनबर्न से बचना है तो सनस्क्रीन के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें ये बातें
Sun, 11 May 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 11 May 2025 03:40 PM IST
सार
Sunscreen Applying Tips: अगर आप चाहते हैं कि सनस्क्रीन आपकी त्वचा पर अच्छा प्रभाव दिखाए तो इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना है।
विज्ञापन
सनबर्न से बचना है तो सनस्क्रीन के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
Sunscreen Applying Tips: मौसम चाहे गर्मी का हो, या फिर सर्दी का, त्वचा का ध्यान तो रखना ही पड़ता है। खासतौर पर अब भीषण गर्मी पड़ रही है तो स्किन का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों तक को सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
सही हो एसपीएफ
- फोटो : Adobe stock
सही हो एसपीएफ
कई बार लोग बिना जानकारी के या फिर पैसे बचाने के चक्कर में 30 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्मी के मौसम में हमेशा कम से कम 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सिर्फ वही आपको धूप से बचाकर रखेगी।

बाहर निकलने से 20 मिनट पहले लगाएं
- फोटो : freepik.com
बाहर निकलने से 20 मिनट पहले लगाएं
सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद कभी भी बाहर न जाएं। जब भी घर से बाहर जाना हो तो कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सनस्क्रीन को त्वचा में ऑब्जर्ब होने में 15 मिनट का समय लगता है, जिसके बाद ही ये धूप से आपकी त्वचा का बचाव कर पाएगी।

मात्रा हो सही
- फोटो : Adobe stock
मात्रा हो सही
ध्यान रखें कि सनस्क्रीन इस्तेमाल करने में किसी तरह की कंजूसी न बरतें। सही मात्रा में सनस्क्रीन लेकर उसे चेहरे से लेकर हाथ-पैर और गर्दन तक पर सही से लगाएं। यदि आप सही मात्रा में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको अवश्य ही फायदा मिलेगा।

हर तीन घंटे में लगाएं
- फोटो : Adobe stock
हर तीन घंटे में लगाएं
कभी भी ये न सोचें कि सनस्क्रीन सुबह एक बार लगा ली, बस काफी है। जबकि ऐसा नहीं है। इस भीषण गर्मी में कम से कम हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी आपकी चेहरा सनबर्न और टैनिंग से बच सकता है।