Remedy For Dark Finger Knuckles: जिस तरह से आज के समय में लोग अपने चेहरे की त्वचा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से शरीर के अन्य अंगों का भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। खासतौर पर वो अंग, जो हमेशा खुले रहते हैं।
जैसे कि हमारे हाथ हमेशा खुले रहते हैं, जिसके कारण धूप की वजह से उंगलियों के पोर काले होने लगते हैं। ये देखने में काफी अजीब लगते हैं और इनकी वजह से हाथों की सुंदरता बिगड़ने लगती है। इस कालेपन से कई बार लोगों को शर्मिंंदगी का सामना करना पड़ता है।
वैसे तो इसकी चमक बरकरार रखने के लिए बाजार में तमाम तरह की क्रीम मिल जाती हैं, लेकिन इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपको उंगलियों के कालेपन के छुटकारा मिल सकता है।
2 of 7
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : istock
नींबू और चीनी का स्क्रब
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के लिए सबसे पहले एक नींबू को आधा काट लें और उसमें थोड़ी चीनी डालें। अब इससे उंगलियों पर धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ देर के बाद हाथों को धो लें। ये स्क्रब उंगलियों की डेड स्किन हटाकर उसे चमकदार बनाता है।
3 of 7
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : istock
बेसन और हल्दी का पेस्ट
हल्दी में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप बस एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को उंगलियों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। ये भी आपके हाथों को खूबसूरत बनाने का काम करता है।
4 of 7
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
अगर आप चाहें तो ताजे एलोवेरा जेल को उंगलियों पर लगाकर इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। 15 मिनट के बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा में नमी प्रदान करने और टैनिंग को हटाने में मददगार रहता है।
5 of 7
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : Freepik
आलू का रस
स्किन को चमकदार बनाने में आलू का रस काफी मददगार रहता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ये भी उंगलियों के कालेपन को कम करता है।