{"_id":"5f6b1a1127bd5e35532406b8","slug":"raveena-tandon-share-ancient-remedy-to-prevent-hair-fall-and-grey-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन ने शेयर किया बरसो पुराना नुस्खा, इसकी मदद से 45 की उम्र में भी रखती हैं बालों को काला","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
रवीना टंडन ने शेयर किया बरसो पुराना नुस्खा, इसकी मदद से 45 की उम्र में भी रखती हैं बालों को काला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
raveena tandon
- फोटो : instagram
Link Copied
नब्बे के दशक में अपने स्टाइल और एक्टिंग से फैंस को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। पिछले दिनों रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत लंबे, काले बालों का राज शेयर किया है। जिसमें वो बरसो पुराने नुस्खे को आजमाते नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है रवीना टंडन का बरसो पुराना नुस्खा।
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
दरअसल, आजकल हर दूसरा इंसान अपने झड़ते बालों से परेशान है। जिसका कारण हानिकारक केमिकल वाले प्रोडक्ट जैसे शैंपू, कंडीशनर, हेयरस्प्रे वगैरह रहते हैं। वहीं बालों के झड़ने का कारण तनाव और स्ट्रेस भी रहता है। ऐसे में रवीना पुराने समय से ही इस्तेमाल हो रहे इस नुस्खे के आजमाती नजर आ रही हैं।
3 of 5
amla
रवीना ने बताया कि अगर आप अपने पतले और झड़ते बालों से परेशान हैं तो रोजाना दो से चार आंवले खाना सेहत के साथ बालों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। वहीं बालों की अच्छी सेहत के लिए आंवला बहुत जरूरी है। इसलिए रवीना बालों में आंवले का हेयरपैक लगाती हैं। जिसकी मदद से उनके बाल काले, घने और खूबसूरत दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
raveena tandon
- फोटो : instagram
रवीना ने बालों पर आंवले का पैक बनाने के लिए बताया कि पांच से छह आंवले लेकर उन्हें एक कप दूध में पका लें। जब ये मुलायम हो जाएं तो इनके बीज निकालकर फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब इस आंवले के पैक को बालों की जड़ों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाएंतो गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
amla
- फोटो : twitter
इसके साथ ही रवीना ने वीडियो में इस हेयर पैक को लगाने के फायदे बताए। वहीं उन्होंने बताया कि इस हेयर पैक को बालों में लगाने के बाद शैंपू की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं। क्योकि आंवले का एसिडिक फार्मूला बालों की गंदगी को भी साफ कर देता है। जिसकी वजह से हमें अलग से शैंपू करने की जरूरत नहीं पड़ती है और बाल सिल्की, मुलायम नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।