फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार स्क्रब से भी चेहरे के ब्लैकहेड्स नहीं जा रहे तो करें ये उपाय, तुरंत मिल जाएगा छुटकारा

Wed, 12 Aug 2020 10:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
not scrub use these natural tips to get rid of blackheads
- फोटो : social media

नाक और चेहरे के टी जोन के आसपास जमे काले-काले छोटे निशान अक्सर ही लोगों के चेहरे पर दिखते हैं। ये निशान असल में ब्लैकहेड्स होते हैं जो देखने में काफी खराब लगते हैं। अगर आप इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के उपाय और स्क्रब लगाकर थक चुके हैं तो एक बार इन टिप्स को भी फॉलो करें। कुछ ही दिनों में इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल जाएगा। आगे की स्लाइड में जानें टिप्स।


 
not scrub use these natural tips to get rid of blackheads
बेकिंग सोडा

चेहरा चमकाने में बेकिंग सोडा अचूक नुस्खे की तरह काम करता है। चेहरे के ब्लैकहेड्स देखने में काफी खराब लगते हैं। अगर आपके बार-बार स्क्रब करने से भी ये ब्लैकहेड्स नहीं जा रहे तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिला कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को पानी से धो लें। पहली ही बार में असर साफ नजर आने लगेगा।



 
not scrub use these natural tips to get rid of blackheads
- फोटो : Social Media
टूथब्रश

अगर आपके बार-बार स्क्रबिंग से भी ब्लैकहेड्स नहीं जा रहे तो टूथब्रश के ऊपर थोड़ा सा टूथपेस्ट जैसे कोलगेट या पेप्सोडेंट लेकर इसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रखें ब्रश को बहुत ही हल्का रगड़ें क्योंकि ज्यादा रगड़ने से त्वचा के छिल जाने का डर रहता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
not scrub use these natural tips to get rid of blackheads
शहद और चीनी

बाजार के स्क्रब के बजाय घर पर बने नेचुरल स्क्रब से ब्लैकहेड्स को आसानी से साफ किया जा सकता है। बस शहद और चीनी को लेकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर उंगलियों के पोरों से रगड़ें। कुछ मिनट बाद पानी से धो लें। फर्क साफ नजर आने लगेगा।



 
विज्ञापन
not scrub use these natural tips to get rid of blackheads
चारकोल

बाजार में एक्टिवेटेड चारकोल की कैप्सूल बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। दो कैप्सूल को अच्छे से मिलाकर इसमें चौथाई चम्मच जिलेटिन की डालें। अब जो पेस्ट तैयार हुआ है, उसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों व आस-पास अच्छी तरह से लगा लें। इस मास्क को 5-10 मिनट तक चेहर पर रखें फिर धोलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed