फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instant Glow For Party: नहीं मिल रहा पार्लर जाने का समय तो घर पर तैयार करें स्क्रब, पार्टी में चमकेगा चेहरा

Mon, 30 Dec 2024 04:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

यदि आप अपने चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग और फ्रेश दिखाना चाहते हैं, तो एक DIY स्क्रब आपकी मदद कर सकता है। यह स्क्रब न केवल आपकी त्वचा को गहराई से साफ करेगा, बल्कि उसे मॉइस्चराइज भी करेगा।

विज्ञापन
new year 2025 homemade scrub for glowing skin in hindi
नहीं मिल रहा पार्लर जाने का समय तो घर पर तैयार करें स्क्रब - फोटो : instagram
Instant Glow For Party: एक दिन बाद नया साल आ जाएगा। ऐसे में इसकी धूम आपको हर जगह दिखाई दे रही होगी। लोग नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और पार्टी में जाने की तैयारी में लगे हैं। नए साल की पार्टी में खूबसूरत दिखने के महिलाएं पहले से पार्लर जाकर स्किन केयर कराती हैं, ताकि उनका लुक सबसे प्यारा दिखे।


अब जब नए साल के ज्यादा समय नहीं बचा है और यदि आप पार्लर नहीं जा पायीं हैं तो हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। यहां हम आपको न सिर्फ घरेलू स्क्रब बनाना बताएंगे, बल्कि इसके फायदे और इस्तेमाल के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।  
new year 2025 homemade scrub for glowing skin in hindi
DIY होममेड स्क्रब बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

DIY होममेड स्क्रब बनाने का सामान

  • बेसन - 2 चम्मच  
  • दही- 1 चम्मच  
  • हल्दी - एक चुटकी  
  • नींबू का रस - 1/2 चम्मच  
  • शहद - 1 चम्मच  

 

new year 2025 homemade scrub for glowing skin in hindi
ऐसे करें तैयार - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार

ये होममेड स्क्रब बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कटोरी में बेसन, दही, हल्दी, नींबू का रस और शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।  ये पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि चेहरे पर लगाते समय बहे नहीं। 

New Year 2025: नए साल की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो तैयार होते समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2025 homemade scrub for glowing skin in hindi
ऐसे लगाएं - फोटो : Adobe stock

ऐसे लगाएं

स्क्रब तैयार करने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें। यदि चेहरा गंदा होगा तो स्क्रब इस्तेमाल करने का कोई फायदा नहीं है। चेहरा धोने के बाद स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथ से ही करें, वरना स्क्रब की वजह से चेहरा डैमेज हो सकता है। मसाज करने के बाद 10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें। आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।  

विज्ञापन
new year 2025 homemade scrub for glowing skin in hindi
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock

मिलेंगे ये फायदे

1. ये स्क्रब चेहरे की डेड स्किन को हटाकर त्वचा को साफ और फ्रेश बनाता है।  
2. ये चेहरे की टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करता है।  
3. इसके इस्तेमाल से त्वचा को प्राकृतिक ग्लो मिलता है।
4. ये पोर्स को गहराई से साफ करके एक्ने की संभावना को कम करता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed