फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर स्क्रब बनाने जा रहें तो इन चीजों का ना करें इस्तेमाल, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Wed, 07 Oct 2020 06:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
never use these three things in your homemade face scrub
scrub

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तो लड़कियां क्या लड़के भी लाखों जतन करते हैं। ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खों को आजमाने से भी नहीं चूकते। खासतौर पर लॉकडाउन के दौरान तो बहुत सारे लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने लगे हैं। त्वचा को साफ और निखरा बनाने में स्क्रब बड़े काम का होता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे स्क्रब मिल जाते हैं। लेकिन आजकल घर पर ही स्क्रब से चेहरे को साफ करने के बहुत सारे तरीके मिल जाते हैं। होममेड स्क्रब चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं केमिकल रहित होने की वजह से स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता। हालांकि घर पर स्क्रब बनाते समय जरूरी है कि आप इन तीन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। 

never use these three things in your homemade face scrub
scrub

दरअसल, होममेड फेस स्क्रब बनाने के लिए कई बार इन तीन चीजों को इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। लेकिन अगर आप इन सबका इस्तेमाल सीधे चेहरे पर करते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानें क्या है वो तीन चीज।

never use these three things in your homemade face scrub
scrub
चीनी 

फेस स्क्रब को बनाने के लिए कई बार आपने चीनी का इस्तेमाल करने के लिए सुना होगा। लेकिन आप जानते हैं चीनी के बड़े और कठोर दाने आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्क्रब करने के लिए हाथों से मसाज करने की जरूरत होती है। जब आप चीनी के दानों को चेहरे पर रगड़ेंगे को तो त्वचा पर घाव होने का डर रहेगा। वहीं चीनी चेहरे पर लालिमा, जलन और सूखेपन के साथ ही घाव कर सकती है। इसलिए कभी भी घर पर स्क्रब बनाने की इच्छा हो तो चीनी का इस्तेमाल चेहरे के लिए ना करें। अगर चीनी का इस्तेमाल करना ही चाह रही हैं तो इसे बारीक पीस लें। ताकि ये दरदरा सा रह जाए और आपके सही तरीके से काम आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
never use these three things in your homemade face scrub
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू

नींबू एक खट्टा फल है और इसमें प्राकृतिक मात्रा में काफी मात्रा में एसिड होता है। जो त्वचा पर सीधे इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। नींबू का इस्तेमाल सीधे चेहरे पर करने से ये त्वचा का नेचुरल ऑयल छीन लेती है। जिससे त्वचा बहुत ही सेंसेटिव हो जाती है। 

विज्ञापन
never use these three things in your homemade face scrub
scrub - फोटो : pixa
कॉफी

कई सारे लोग घर पर स्क्रब करने के लिए कॉफी का पैक बनाने की सलाह देते हैं। कॉफी वाला पैक बॉडी पर इस्तेमाल करने के लिए सही है। लेकिन अगर आप इसका इस्तेमला सीधे चेहरे पर करती हैं तो कॉफी के दाने भी काफी खुरदुरे होते हैं। जो चेहरे की त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं चेहरे पर हाइपरपिंगमेंटेशन का खतरा हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed